{"_id":"62a39de0fdebaa7bcf034128","slug":"looted-cash-by-putting-chilli-powder-in-eyes-kaithal-news-knl11113183","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च पाउडर डालकर नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में मिर्च पाउडर डालकर नकदी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पेट्रोल पंप मैनेजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दो युवक 46 हजार रुपये लूट ले गए। पुलिस ने सिविल लाइन थाना में आरोपी अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में महादेव कॉलोनी सिरटा रोड निवासी राहुल ने बताया कि वह घनश्याम फिलिंग स्टेशन ढांड रोड कैथल पर मैनेजर के पद पर काम करता है। वह हर रोज की तरह नौ जून को पेट्रोल पंप से कैश लेकर स्कूटी से बैंक जा रहा था। वह स्कूटी लेकर दो बजकर 13 मिनट पर मस्ताना सेलर के पास पहुंचा था। इस दौरान ढांड रोड की तरफ से दो युवक मोटरसाइकिल पर आए।
आरोपियों ने अपनी मोटरसाइकिल उसकी स्कूटी के नजदीक लगा ली और आंखों में मिर्च पाउडर डालकर पेट्रोल पंप के 46 हजार रुपये छीन लिए। उसने शोर मचाया। इसके बाद भी आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कलायत व चंदाना पेट्रोल पंप पर लूट हो चुकी है।