फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   loot

एडवोकेट पर पिस्तौल से हमला करके गाड़ी लूटने वाले अंतरराज्जीय लूटेरा गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
loot
एडवोकेट जगदीप तंवर पर अवैध पिस्तौल से हमला करके गाड़ी लूटने वाले अंतरराज्जीय लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य सीआईए-1 पुलिस के हत्थे चढ़ गये। एक आरोपी कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्तौल भी बरामद कर ली गई। आरोपी 19 सितंबर की रात राजौंद क्षेत्र में लुटेरों के साथ सीआईए-1 की मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उनको शरण देने वाला आरोपी और गिरोह को असलाह सप्लाई करने वाला आरोपी भी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एडवोकेट जगदीप तंवर के साथ 13 सितंबर को हुई घटना के मामले में एसआई बिजेंद्र सिंह, हेडकांस्टेबल तरसेम कुमार और एचसी मनीष कुमार की टीम द्वारा आरोपियों को शरण देने वाले बीरबल नगर नरवाना जिला जींद निवासी 24 वर्षीय अमित उर्फ भूरिया को नरवाना से गिरफ्तार कर लिया गया। 19 सितंबर को सीआईए-1 पुलिस के साथ थाना राजौंद क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद 2 पैरोल जंपरों सहित 3 मोस्टवांटिड आरोपी गिरफ्तार कर लिए गये, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। तीनों आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध पिस्तौल व 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान नवदीप जैजवंती जिला जींद, हरीकेश शिमला हाल निवासी संजय बस्ती चीका व शेखर गुमनहेड दिल्ली के रुप में हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस पर फायर करने वाले आरोपी की पहचान हरेंद्र उर्फ हर्ष बादली जिला झज्जर के रूप में हुई थी। आरोपी आरोपी हरेंद्र का अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जबकि बाकी दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार करने पर बार एसोसिएशन ने एसपी शशांक कुमार सावन और सीआईए-1 पुलिस टीम को सम्मानित किया। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि इस मौके पर एसपी शशांक कुमार सावन के अतिरिक्त सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह, एएसआई मुकेश कुमार, हेडकांस्टेबल तरसेम कुमार, एचसी रणदीप सहित पूरी पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन प्रधान राजेंद्र ढुल, उपप्रधान मुकेश राणा, सचिव आशुतोष शर्मा, के अतिरिक्त वरिष्ठ एडवोकेट अरुण राज राणा, सुरेश मान, जयप्रकाश जागलान व एडवोकेट जगदीप तंवर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed