फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Long jam due to malfunction of traffic light

Kaithal News: ट्रैफिक लाइट खराब होने से लग रहा लंबा जाम

Wed, 17 Sep 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Long jam due to malfunction of traffic light
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पिहोवा चौक पर ट्रैफिक लाइट खराब होने से सुबह और शाम के समय अक्सर जाम लग जाता है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है। कई बार ट्रैफिक पुलिस का कोई अधिकारी मौजूद न होने से वाहन आपस में भिड़ जाते हैं और झगड़े तक हो जाते हैं। यही हाल सर छोटू राम चौक का भी है, जहां ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था ही नहीं है और लोग रोजाना परेशानी झेलते हैं।

नगर परिषद ने करीब चार साल पहले पिहोवा चौक और करनाल रोड बाईपास पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक लाइटें लगाई थीं। इस कार्य पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन पिछले छह महीने से दोनों चौक की लाइटें खराब पड़ी हैं। लाइटों के खंभों पर अब जाले लटक रहे हैं। वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति रहती है। बाईपास चौक पर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पिहोवा चौक पर सुबह और शाम का समय सबसे अधिक दिक्कत वाला होता है। यह वह समय है जब लोग कार्यालय आने-जाने में व्यस्त रहते हैं और स्कूल बसें भी जाम में फंस जाती हैं, जिसके कारण बच्चे लेट हो जाते हैं।
विज्ञापन


दोनों चौकों की पड़ताल ः सुबह करीब साढ़े 11 बजे करनाल रोड बाईपास पर पहुंचे तो वहां लाइटें बंद मिलीं और वाहन चालक जल्दबाजी में निकलते नजर आए। बस स्टैंड पास होने के कारण यहां वाहनों की संख्या अधिक दिखाई दी। वहीं दोपहर 12 बजे पिहोवा चौक पर भी लाइटें बंद मिलीं। लाइटें बंद होने से चौक पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में नगर परिषद व ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी बनती है कि वे जल्द से जल्द लाइट व्यवस्था दुरुस्त कराएं।


शहर के पिहोवा व सर छोटू राम चौक पर नगर परिषद की ओर से ट्रैफिक लाइट लगाई गई थीं। मैंने अभी कैथल में कार्यभार संभाला है और आज ही यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। यदि शहर में यह स्थिति है तो जल्द ही इन लाइटों को दुरुस्त कराया जाएगा।

-कमल शर्मा, डीएमसी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed