फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   lon ke naam par laakhon thagee mein do dabocheTwo caught in fraud of lakhs in the name of loanTwo caught in fraud of lakhs in the name of loan

Kaithal News: लोन के नाम पर लाखों ठगी में दो दबोचे

Tue, 22 Oct 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 22 Oct 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
lon ke naam par laakhon thagee mein do dabocheTwo caught in fraud of lakhs in the name of loanTwo caught in fraud of lakhs in the name of loan
कैथल। लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगी में पुलिस ने आरोपी पीतमपुरा सरस्वती विहार पश्चिमी दिल्ली निवासी गौरव आनंद व प्रताप गार्डन बिंदापुर पश्चिमी दिल्ली निवासी सोनू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। ढांड निवासी सुंदर प्रसाद सिंगला की शिकायत के अनुसार जुलाई माह में उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह बैंक से धीरज बोल रहा है और उसे दो से तीन करोड़ रुपये का लोन बिना सिक्योरिटी के दिलवा सकता है। इसके लिए उसको 4-5 प्रतिशत कमीशन देना होगा। इसके बाद आरोपी उससे कई दिनों तक बातचीत करता रहा। आरोपी ने उसे झांसा दे बहाने बनाकर 12 लाख पांच हजार 500 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। रुपये लेने के बाद न तो लोन करवाया और न ही उसके रुपये वापस किए। ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी की। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल व 24 हजार रुपये बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed