{"_id":"6632827151b7035efc0692e3","slug":"lok-sabha-haryana-cm-targeted-rahul-said-which-lamp-does-he-have-by-which-he-remove-poverty-in-one-stroke-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha: हरियाणा CM का राहुल पर निशाना, बोले- राहुल के पास कौन सा चिराग, जिससे एक झटके में दूर करेंगे गरीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha: हरियाणा CM का राहुल पर निशाना, बोले- राहुल के पास कौन सा चिराग, जिससे एक झटके में दूर करेंगे गरीबी
Wed, 01 May 2024 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी/कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी/कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 01 May 2024 11:27 PM IST
सार
मुख्यमंत्री बोले कि कांग्रेस सरकार ने देश को दीमक की तरह खोखला किया है। राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि 1970 में उनकी दादी इंदिरा गांधी ने भी देश में गरीबी हटाओ का नारा दिया था तो क्या उनके कार्यकाल में गरीबी हटी।
विज्ञापन
संबोधित करते सीएम नायब सैनी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहुल गांधी के पास कौन सा चिराग है। जिसकी मदद से वे एक झटके में गरीबी दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को दीमक क तरह खोखला कर रही है। सीएम नायब सैनी पूंडरी की अनाज मंडी में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
पूंडरी पहुंचने पर पूर्व विधायक तेजवीर सिंह व पूर्व विधायक दिनेश कौशिक ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाई व सतपाल जांबा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री कांग्रेस पर जमकर बरसे और जुबानी हमला बोला।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि राहुल को याद दिलाते हुए कहा कि 1970 में उनकी दादी इंदिरा गांधी ने भी देश में गरीबी हटाओ का नारा दिया था तो क्या उनके कार्यकाल में गरीबी हटी। वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस सरकार ने देश को दीमक की तरह खोखला करने का काम किया। फिर राजीव गांधी ने खुद कहा था कि वे दिल्ली से एक रुपया भेजते है तो गांव तक आते-आते केवल 15 पैसे ही बचते हैं। वे राहुल गांधी से ये पूछना चाहते हैं कि उनके पास ऐसा कौन सा अलादीन का चिराग है कि वे एक झटके में देश से गरीबी हटा देंगे।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि यदि देश से गरीबी हटाने का काम किसी ने किया है तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में देश भर के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। जो काम कांग्रेस पिछले 55 वर्षों में नहीं कर पाई, उसे 10 वर्ष के शासन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने न केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया बल्कि युवाओं को बिना किसी पर्ची-खर्ची के रोजगार देने का काम किया है।