फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Life imprisonment to the culprit in murder case

Kaithal News: हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद

Sat, 22 Feb 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to the culprit in murder case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला सत्र न्यायाधीश रितु वाईके बहल ने हत्या के एक मामले में दोषी को उम्र कैद और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर दोषी को छह महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। जुर्माने की राशि वसूल होने पर मृतक के परिवार को देने के आदेश भी अदालत ने किए हैं। इसी मामले में साक्ष्यों के अभाव में एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया गया है।

इस बारे में विकास गोरा निवासी गांव मुंदड़ी ने थाना पूंडरी में 14 दिसंबर 2021 को एफआईआर नंबर 710 दर्ज करवाई थी। अभियोजन पक्ष की ओर से केस की पैरवी डीडीए जसबीर ढांडा ने की। जसबीर ढांडा ने बताया कि शिकायतकर्ता विकास गोरा निवासी गांव मुंदडी ने चार साल से नौ एकड़ जमीन काश्त के लिए गांव जटेड़ी में ज्ञाना राम निवासी पूंडरी से ठेके पर ली हुई है।
विज्ञापन


इस जमीन में ज्ञाना राम ने एक रिहायशी डेरा बनाया हुआ है जो उसने बिजली के ठेकेदार प्रदीप वासी भालसी को किराये पर दिया हुआ है। डेरे में बने चौबारे में जोनी वासी यूपी, अंकित व सोनू वासी हाट बांगडु रहते थे। 12 दिसंबर 2021 को विकास खेत में आया तो डेरे पर अंकित व सोनू नहीं मिले। विकास ने चौबारे में देखा तो मजदूर जोनी खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा था। अगले दिन अंकित ने फोन से विकास को बताया कि रात को उसने व सोनू ने जोनी को गंडासी मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने अंकित और सोनू को गिरफ्तार कर लिया तथा चालान बनाकर अदालत के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में कुल 22 गवाह पेश किए गए। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अंकित को हत्या का दोषी पाया और उम्र कैद की सजा सुनाई। इसी केस में सोनू के खिलाफ कोई सबूत न होने के कारण उसे बरी कर दिया। गौरतलब है कि मामले में जमानत न मिलने के कारण दोनों आरोपी अभी तक जेल में थे। सुनवाई के बाद सोनू को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed