फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   licenses of three arhtiyas suspended

तीन आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
licenses of three arhtiyas suspended
पूंडरी, पाई। मार्केट कमेटी के अधिकारी पाई की और से अनाज मंडी के तीन आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित कर व उन पर जुर्माना लगाया गया। इन आढ़ियों ने अपनी गलतियों को लिखित में भी स्वीकार किया गया है। नियत समय के बाद ही ये आढ़ती काम कर सकेंगे।
विज्ञापन

पाई मार्केट कमेटी के सचिव जोगिंद्र सिंह पैंसिया ने बताया कि ये आढ़ती सरकार के नियमों की अवहेलना कर रहे थे। सचिव ने बताया कि पाई अनाज मंडी के आढ़ती जगदंबा ट्रेडिंग कंपनी और शर्मा ट्रेडिंग कंपनी के लाइसेंस पांच दिनों के लिए और इंद्र सिंह एंड संस का लाइसेंस सात दिनों के लिए निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि फर्म शर्मा ट्रेडिंग कंपनी व इंद्र सिंह एंड संस को 10-10 हजार रुपये का भी जुर्माना लगाया गया है। ये आढ़ती सस्पेंड तय समय तक फसल आदि की खरीद बेच नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इंद्र सिंह एंड संस की ओर से मंडी के गेट पर तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। उन्होंने बताया कि रात्रि का समय मंडी से तुली हुई फसल के लदान का होता है और इंद्र सिंह एंड संस की ओर से मंडी में गेट खुलवाने को लेकर कर्मचारी से अभद्र व्यवहार किया गया था। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अवहेलना व मंडी के नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इन आढ़तियों ने इस अवहेलना करने को माना है और लिखित रूप में अपनी गलती स्वीकार किया है। सचिव ने कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ गलत व्यवहार व मंडी में गलत कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कोई ऐसा करता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed