फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lesson: Helmet on bike, seat belt in car is necessary

Kaithal News: सीख ः बाइक पर हेलमेट, कार में सीट बेल्ट जरूरी

Tue, 18 Nov 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Lesson: Helmet on bike, seat belt in car is necessary
8_यातायात थाना में भ्रमण के दौरान बच्चों को जागरूक करते हुए एसएचओ नरेश कुमार। - फोटो : सकरन में अवैध कब्जा हटवाती राजस्व टीम।
II
विज्ञापन


Iसंवाद न्यूज एजेंसी
I
Iकैथल। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कमेटी चौक स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को अमर उजाला दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत यातायात थाना का भ्रमण करवाया गया। इसमें यातायात थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बच्चों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही समझाया कि बाइक पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट बांधना जरूरी है।
I
Iउन्होंने सड़क पार करने के नियम, ओवरस्पीडिंग के खतरे, मोबाइल के दुष्प्रभाव और यातायात संकेतों की भूमिका को भी सरल और रोचक तरीके से समझाया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बड़ी उत्सुकता के साथ भाग लिया और सड़क सुरक्षा से जुड़े प्रश्न भी पूछे। प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि यातायात सिग्नल- लाल, पीली और हरी बत्तियां सड़क सुरक्षा की बुनियाद हैं। इनका पालन न करने से गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने समझाया कि तेज रफ्तार, मोबाइल का उपयोग और नशे की हालत में वाहन चलाना दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं।
विज्ञापन

I
Iउन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु से पहले वाहन नहीं चलाना चाहिए और लाइसेंस बनवाना आवश्यक है। लोगों को चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी व दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करना चाहिए। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि वाहन भगाने से हादसे होने की आशंका रहती है। दुर्घटना में घायल को देखकर तुरंत अस्पताल पहुंचाने या डायल 112 पर सूचना देने की अपील की गई।I
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
Iअब मैं सड़क पर नियमों का ध्यान रखूंगा और दूसरों को भी इनके प्रति जागरूक करूँगा। -सुनील, 10वीं कक्षा
I
Iइस भ्रमण में चालान और सड़क सुरक्षा के बारे में अच्छी जानकारी मिली। एसएचओ ने हरी, पीली और लाल लाइट के महत्व को समझाया। -राजेश, 10वीं कक्षा
I
Iआजकल के युवा सड़क पर चलते समय नियम भूल जाते हैं। अब मैं सड़कों पर लगे संकेतों को ध्यान में रखकर सुरक्षित सफर करूंगा। नियमों का पालन करना जरूरी है। -राजबीर, 10वीं कक्षा
I
Iहेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी है। इलेक्ट्रिक स्कूटी पर भी हेलमेट पहनना चाहिए। -आर्यन, 10वीं कक्षाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed