{"_id":"68f55ae428f0b2d72a03b414","slug":"leave-of-all-emergency-service-employees-cancelled-kaithal-news-c-245-1-kht1010-139556-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सभी आपात सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सभी आपात सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
Mon, 20 Oct 2025 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 20 Oct 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
19kht_2_आपातकानीन वार्ड जिला नागरिक अस्पताल
कैथल। जिले में किसी भी आपात स्थिति में निपटने के लिए सभी आपात सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। जिला नागरिक अस्पताल में बर्न वार्ड में बेड समेत हर प्रकार की सुविधाओं की व्यवस्था की गई हैं।
वहीं सभी प्राथामिक केंद्रों पर इमरजेंसी सेवाओं के लिए डॉक्टरों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक सीएचसी व सार्वजनिक स्थानों पर एंबुलेंस लगाई गई हैं। दमकल विभाग, नगर निगम और बिजली निगम अलर्ट मोड़ पर हैं । इसके लिए तीनों ही विभागों ने अधिकारियों ने स्टाफ के साथ बैठक कर दिवाली पर तैयार रहने के निर्देश दिए है। दमकल विभाग ने गाड़ियों पर स्टाफ को तैनात कर दिया है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार दिवाली के दिन नेत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ और एनेस्थीसिया की टीमें चौबीसों घंटे मुस्तैद रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज शुरू हो सके। सभी अस्पतालों में जरूरी दवाइयां, बर्न ड्रेसिंग सामग्री और ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। संवाद