{"_id":"68af5aafac26780b0a0d8c55","slug":"learned-tricks-for-better-care-of-cotton-kaithal-news-c-18-1-knl1004-725192-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कपास की बेहतर देखभाल के सीखे गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कपास की बेहतर देखभाल के सीखे गुर
Thu, 28 Aug 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र कैथल में बुधवार को कृषि अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें कपास की बेहतर देखभाल करने और अधिक उपज के लिए गुर बताए गए। शिविर का विषय कपास की फसल में गुलाबी सूंडी और अन्य रोगों का प्रभावी नियंत्रण रहा।
विश्वविद्यालय के कपास अनुभागाध्यक्ष डॉ. करमल सिंह मालिक और पादप रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल सैनी ने जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के वरिष्ठ समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जसबीर सिंह ने भी फसल के रखरखाव पर जानकारी दी। संवाद