फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lawyers strike on second day as well

Kaithal News: वकीलों ने दूसरे दिन भी की हड़ताल

Sat, 29 Apr 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 29 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Lawyers strike on second day as well
कैथल। फरीदाबाद में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान व अन्य वकीलों के खिलाफ सतर्कता विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा केस दर्ज करवाने के विरोध में वकीलों ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी कामकाज ठप रखा। हालांकि आगे हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन कैथल के प्रधान वेद प्रकाश ढुल ने बताया कि फरीदाबाद सेंट्रल की सेक्टर 12 स्थित कोर्ट में विजिलेंस पुलिस के इंस्पेक्टर व कर्मचारी ने वहां बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला के साथ बदसलूकी की। उस समय राजेश बैंसला अपने दो मुवक्किलों का वकालतनामा पेश करने अदालत में जा रहे थे। इन अधिकारियों ने राजेश बैंसला को कोर्ट में आनें से रोका और उनसे वकालतनामा छीनकर फाड़ दिया। आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि पुलिस ने एडवोकेट विक्की का फोन छीन लिया और नीरज के गले से सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने राजेश बैंसला की शिकायत पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ धारा 379, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया लेकिन इंस्पेक्टर की दी झूठी शिकायत पर भी वकीलों के खिलाफ मारपीट व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन


इसके विरोध में आज यहां वकीलों ने कामकाज ठप रखा। ढुल ने कहा कि वे तन, मन, धन से फरीदाबाद के वकीलों के साथ हैं। वर्क सस्पेंड के कारण दूर दूर से आए मुवक्किलों को भारी परेशानी हुई। इस मौके पर बार एसोसिएशन के उप प्रधान सुल्तान सिंह बनवाला, सचिव नितेश मंगला, मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रदीप हरित, सह सचिव जितेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष रजनी गुप्ता सहित अन्य वकील उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान वेद प्रकाश ढुल ने बताया कि फरीदाबाद की डीसीपी पूजा वशिष्ठ ने सत्र न्यायाधीश की मौजूदगी मेंं वहां वकीलों से बात की। उनके आश्वासन पर हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed