{"_id":"68c088a83fd05b0b78002253","slug":"lawyers-play-a-role-in-getting-rights-minister-kaithal-news-c-18-1-knl1004-735365-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक दिलाने में भूमिका निभाते हैं वकील : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक दिलाने में भूमिका निभाते हैं वकील : मंत्री
Wed, 10 Sep 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला बार कांप्लेक्स में जिला बार एसोसिएशन की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बेदी ने कहा कि वकील समाज के वो स्तंभ हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि हर नागरिक को न्याय मिले।
उन्होंने कहा कि वकील न केवल कानून के जानकार होते हैं, बल्कि वे लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें उनके हक दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपका व्यवसाय बहुत ही नेक एवं जिम्मेदारी का कार्य है।
सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मंगलवार को जिला बार कांप्लेक्स में जिला बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा, अधिवक्ता शक्ति सौदा सहित अन्य अधिवक्ताओं ने मंत्री कृष्ण बेदी का स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी विशेष रूप से मौजूद रही।
विज्ञापन
बेदी ने कहा कि आप लोग जिस व्यवसाय से जुड़े हैं, उसमें लोगों की भलाई के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बन जाती है। आप सभी समाज के कमजोर और वंचित तबकों को कानूनी सहायता प्रदान करके बहुत ही नेक कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़, बार एसोसिएशन के उप प्रधान हेमराज वधवा, भाजपा नेता सुरेश संधू, मनीष शर्मा, बलविंद्र जांगड़ा, अमित रोहिला आदि मौजूद रहे।