फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   last day complete, addmision for apply

कालेजों में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
last day complete, addmision for apply
कलायत के श्रीकपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत में शिक्षा विभाग द्वारा सृजित वाणिज्य संकाय की सीटों के मुकाबले प्रवेश के लिए आवेदन करने की संख्या कम रही। कालेज में कला व वाणिज्य दो ही संकाय है जिसमें प्रवेश के लिए जहां क्रमश: 320 व 80 सीटें निर्धारित की हुई है। कालेज प्रधानाचार्य राजेश कुमार सैनी व नोडल अधिकारी प्राध्यापाक सुरेश कुमार ने बताया की कला संकाय की 320 सीटों पर प्रवेश लेने के लिए जहां 324 छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया है। वाणिज्य संकाय के लिए 25 छात्राओं के ही आवेदन आए है। उन्होंने बताया की अब जमा हुए आवेदन फार्मों में संलग्र प्रमाण पत्रों की जांच व मेरिट सूची तैयार करने के लिए 27 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। जिसके पश्चात प्रथम मेरिट सूची 1 अक्तूबर को जारी की जाएगी जिसके चलते इस सूची में नाम आने वाली छात्राओं को 5 अक्तूबर तक फीस जमा करवानी होगी। इस निर्धारित समय अवधि में फीस जमा न करवाने वाली छात्रा की सीट को रिक्त समझा जाएगा तथा उसे दूसरी सूचि में रखा जाएगा जो कि 8 अक्तूबर को जारी की जाएगी। उन्होंने बताया की दूसरी सूची में प्रवेश पाने में सफल रहने वाली छात्राओं को 12 अक्तूबर तक फीस जमा करवानी है। अन्यथा सीट रिक्त मानी जाएगी। इस कार्य के पूरा होने के पश्चात उच्चतर विभाग के निर्देशानुसार 13 अक्तूबर से शैक्षणिक कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

ओपन काउंसिलिंग के लिए 28 को खुलेगा पोर्टल: प्रथम व द्वितीय मेरिट सूची जारी होने के पश्चात जिन कालेजों में सीटें रिक्त रह जाती है उन पर प्रवेश देने के लिए भी उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा पोर्टल खोलने बारे कहा है ताकि प्रवेश लेने के लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सके। प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी ने बताया की 28 सितंबर से 9 अक्तूबर तक पोर्टल ऑनलाइन आवेदन के लिए खोल दिया जाएगा। इस समय अवधि में आवेदन करने वाले बच्चों को प्रवेश के लिए की जाने वाली काउंसिलिंग में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया की जिन छात्रों द्वारा पहले आवेदन किया है मगर दोनों ही प्रवेश सूची में उनका नाम नहीं आया तो ऐसे छात्रों को भी ऑनलाइन अपनी प्रवेश की इच्छा व्यक्त करनी है ताकि कालेज की वेबसाइट पर उसका नाम काउंसिलिंग में शामिल हो सके। काउंसिलिंग में प्रवेश पाने में सफल रहने वाले छात्रों की सूची 18 अक्तूबर को जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed