{"_id":"68c73fb1e8444337170ff744","slug":"larvae-found-at-600-places-in-the-city-kaithal-news-c-245-1-kht1010-137814-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहर में 600 जगह पर मिला लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहर में 600 जगह पर मिला लार्वा
Mon, 15 Sep 2025 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 15 Sep 2025 03:50 AM IST
विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को कई जगहों पर लार्वा की जांच की और लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया। अब तक विभाग की ओर से पांच हजार से ज्यादा स्थानों का सर्वे किया गया। 600 से ज्यादा जगहों पर लार्वा पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लार्वा मिलने पर अभी तक 2543 लोगों कोनोटिस जारी किए जा चुके हैं।
रविवार को ड्राई डे के तहत घरों और दुकानों पर सफाई की गई। पानी के बर्तनों को धोकर ताजा पानी भरा गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मलेरिया और डेंगू के लक्षणों व बचाव के तरीकों की जानकारी भी लोगों को दी। जिले में डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को एक नया मरीज मिलने के बाद इस साल मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। पिछले साल डेंगू के 88 केस मिले थे। उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाया जाता है।
इसके तहत शहर की विभिन्न कॉलोनियों में लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि जिले में अब तक छह संक्रमित केस मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को डेंगू के मच्छर के लार्वा से बचाने के लिए जागरूक भी किया।
विज्ञापन
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने फील्ड में जाकर लोगों को जागरूक किया। पिछकी बार जिले में डेंगू से संक्रमित मरीजों की संख्या 118 थी। वहीं, अब तक 2072 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 1953 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है, सभी को नोटिस दिए गए हैं।
अब तक जिले में 12 लाख 48 हजार 256 घरों की जांच की जा चुकी है। फिलहाल जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है। अब तक जिलेभर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि 69 हजार 852 लोगों को बुखार मिला, जिनके ब्लड के - सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग के चलाए जा रहे डोर-टू-डोर अभियान में लोगों से घरों के बाहर पानी जमा न होने देने, कूलर व फ्रिज की ट्रे साफ करने, गमले व छतों पर रखे सामान में पानी न रुकने देने की अपील की जा रही है। संवाद