फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   land fraud

जमीन की धोखाधड़ी में दस लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
land fraud
रामनगर निवासी एक व्यक्ति के साथ महिला और उसके पति द्वारा जमीन की खरीद-फरोख्त में दस लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रामनगर निवासी कृष्ण सैनी ने बताया कि कैथल के ही रैली गोदाम में स्थित विवेक नगर निवासी सचिन मित्तल और उसकी पत्नी निशा मित्तल ने उसे बुंड बाग में स्थित तीन गोदाम बेचने का ऑफर किया। इसके लिए उसने बयाने के तौर पर दस लाख रुपये दे दिए। इसके बाद वे आरोपियों से उक्त गोदामों की रजिस्ट्री करवाने के लिए कहते रहे, लेकिन वे हरियाणा सरकार द्वारा उस क्षेत्र मेें रजिस्टरी बैन होने की बात कहते रहे। इस बीच जब उसने इन गोदामों में मरम्मत का काम शुरू किया तो मानस निवासी फतेह सिंह आ गए और उन्होंने उस जमीन के कागजात दिखाए। साथ ही कहा कि ये गोदाम उनके हैं। उसने इसकी जांच पड़ताल की तो फतेह सिंह के कागजात के हिसाब से दोनों आरोपियों को उक्त प्रॉपर्टी को उसे बेचने का अधिकार नहीं था। ऐसा करके दोनों ने उनके और फतेह सिंह के साथ धोखाधड़ी की है। शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और यह कह दिया कि यह सिविल मामला है। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अब दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed