{"_id":"68643b80084d632e8c0e657b","slug":"lakshmi-got-third-place-in-naach-le-haryana-kaithal-news-c-18-1-knl1004-682335-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नच ले हरियाणा में लक्ष्मी को तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नच ले हरियाणा में लक्ष्मी को तीसरा स्थान
Wed, 02 Jul 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। खानपुर के राजकीय मिडिल स्कूल की छात्रा लक्ष्मी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में आयोजित नच ले हरियाणा कार्यक्रम में उसने तृतीय स्थान हासिल कर स्कूल और गांव का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया। इस उपलब्धि पर स्कूल में विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तियों और अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर डीडीओ हरपाल सिंह और स्कूल इंचार्ज रेखा देवी ने लक्ष्मी को फूल मालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि कर्मवीर फौजी ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। छात्रा की मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उसने यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
सरपंच प्रतिनिधि सोनू ने कहा कि यह उपलब्धि केवल लक्ष्मी की नहीं, बल्कि पूरे गांव और स्कूल की है। डीडीओ हरपाल सिंह ने कहा कि छात्रा ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर यह सम्मान प्राप्त किया है। हमें गर्व है कि लक्ष्मी ने प्रदेश भर में गांव और स्कूल का नाम ऊंचा किया। उनकी सफलता से अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन भविष्य में भी छात्राओं को हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन देता रहेगा। छात्रा लक्ष्मी ने अपनी उपलब्धि के लिए स्कूल के अध्यापकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।