{"_id":"6297c6aff4761452e2080f44","slug":"kurad-s-development-and-ravindra-won-bronze-in-wrestling-kaithal-news-knl110164890","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में कुराड़ के विकास और रविंद्र ने जीते कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में कुराड़ के विकास और रविंद्र ने जीते कांस्य
विज्ञापन
09-कलायत। कांस्य पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुश्ती के नेशनल रेंकिंग मुकाबले में कुराड़ के दो युवकों ने जीता कांस्य
फोटो संख्या-09
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। झारखंड में हुई कुश्ती की नेशनल रेंकिंग प्रतियोगिता में कलायत उपमंडल के गांव कुराड़ के दो युवाओं ने अलग-अलग भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। यह जानकारी देते हुए कोच हरीश कुमार ने बताया कि जूनियर नेशनल रेंकिंग कुश्ती कंपीटीशन 27 से 29 मई तक रांची झारखंड में हुई। प्रतियोगिता में गांव कुराड़ के दो पहलवानों ने अपने भार वर्ग में कांस्य पदकों पर कब्जा किया। उन्होंने बताया कि विकास ने ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती के 55 किलो भार वर्ग ओर रविंद्र ने फ्री स्टाइल के 57 केजी भार वर्ग में कास्य पदकों पर अपना कब्जा किया। दोनों पहलवानों का गांव कुराड़ के भीम अखाड़े में पहुंचने पर धूमधाम से स्वागत किया। गांव कुराड़ के लोगों ने दोनों खिलाडिय़ों का स्वागत करते हुए लड्डू बांट कर खुशी प्रकट की। कोच हरीश कुमार ने बताया कि अब ये दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड रेंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता के भालगढ़ में होने वाले ट्रायल में भाग लेंगे। इस अवसर पर अखाड़ा संचालक और मुख्य कोच ओमप्रकाश, कोच हरीश कुमार, कोच मंदीप, कोच जगमिंद्र, रणधीर सिंह, जोगी राम व अखाड़े के सभी पहलवान मौजूद रहे।