{"_id":"64306d0acd3bf4ca9703c2a4","slug":"komal-abhishek-became-the-best-players-kaithal-news-c-18-1-84781-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कोमल, अभिषेक बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कोमल, अभिषेक बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
Sat, 08 Apr 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
कैथल। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में आयोजित दो दिवसीय पहली खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता परिणामों में कोमल व अभिषेक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला।
संस्थान के मीडिया प्रभारी प्रो. सोहन शर्मा ने बताया कि पहली बार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में दो दिवसीय महिला व पुरुष खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संकाय के लगभग 150 प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में 100 व 200 मीटर की दौड़, शॅाटपुट, ट्रिपल जंप, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक व डिस्कस थ्रो के मुकाबले हुए।
खेल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में खिलाड़ी व संस्थान के स्टाफ सदस्यों के साथ रस्साकशी का मुकाबला हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता जीती। वहीं महिला वर्ग में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में छात्राओं के साथ संस्थान की स्टाफ सदस्यों का मुकाबला हुआ, जिसमें स्टाफ सदस्यों ने प्रतियोगिता जीती। इसके साथ संस्थान के स्टाफ सदस्यों ने 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भी भाग लिया। संस्थान के प्राचार्य संजय कुमार मोदगिल व स्टाफ सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
संस्थान के प्राचार्य संजय मोदगिल सहित स्टाफ सदस्यों ने खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन व विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर रोशन लाल, अश्वनी कुमार, दीपक पुनिया, डॉ. बलराज, गविंद्र राणा, सुरेंद्र सैनी, सोहन शर्मा व उषा रानी मौजूद रही।
प्रतियोगिताओं के ये रहे परिणाम ः पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में आशीष प्रथम, अंकित द्वितीय व प्रदीप तृतीय रहा। पुरुष वर्ग 200 मीटर दौड़ में राहुल प्रथम, आशीष द्वितीय व संजय ने तृतीय स्थान पाया। महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रीति पहले, प्रियंका दूसरे व नेहा तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग ट्रिपल जंप में प्रदीप ने पहला, आशीष ने दूसरा व अंकित ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग ट्रिपल जंप में कोमल पहले, प्रियंका दूसरे व नीलम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पुरुष वर्ग ऊंची कूद में संजय प्रथम, आशीष द्वितीय व प्रदीप तृतीय स्थान पर रहा। महिला वर्ग ऊंची कूद में प्रियंका प्रथम, प्रीति द्वितीय व कोमल तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग लंबी कूद में आशीष पहले, राहुल दूसरे व प्रदीप तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग लंबी कूद में प्रियंका पहले, कोमल दूसरे व नीलम ने तीसरा स्थान पाया।
पुरुष वर्ग शॉटपुट में रोहित प्रथम, दिनेश द्वितीय व आर्यन तृतीय रहा। महिला वर्ग शॉटपुट में कोमल पहने, खुशी दूसरे व कोमल तीसरे तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग डिस्कस थ्रो में दिनेश ने पहला, रोहित ने दूसरा व अर्जुन ने तीसरा स्थान
हासिल किया।
महिला वर्ग डिस्कस थ्रो में खुशी पहले, नीलम दूसरे व तन्नु तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग भाला फेंक में विकास प्रथम, प्रशांत द्वितीय व रोहित तृतीय रहा। महिला वर्ग भाला फेंक में नीलम पहले, कोमल दूसरे व कुसुम तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग नींबू दौड़ में कोमल प्रथम, शालू
द्वितीय व प्रीती तृतीय रही। महिला वर्ग बोरी दौड़ में प्रीति पहले, मुस्कान द्वितीय व सलोनी तृतीय रही।