फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Knife found hidden in prisoner's clothes

जेल में बंदी के कपड़ों में छिपा मिला चाकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Knife found hidden in prisoner's clothes
जिला जेल में निरुद्ध एक बंदी को देने के लिए भेजे गए कपड़ों में चाकू मिलने पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिला जेल के पत्र वाहक रमेश ने शहर थाना में शिकायत दी है बंदी सोनू निवासी गांव बड़सीकारी कलां हत्या के प्रयास के मामले में जिला जेल में बंद है। आठ अक्तूबर दोपहर लगभग 12.08 बजे उक्त बंदी की मुलाकात पर उसका भाई पवन कुमार आया था। इसके बाद अपने भाई को कपड़े देने के लिए तलाशी करवा रहा था। इस दौरान यहां तैनात वार्डर सतपाल ने कपड़ों जांच की तो उन कपड़ों से चाकू बरामद हुआ। इसके बाद जब उक्त बाहरी व्यक्ति से यहां कर्मचारियों ने पूछताछ की तो ये कपड़े उसी गांव के रामनिवास की ओर से पवन को दिए गए थे। जिसका भाई फूल कुमार उर्फ सोनू निवासी गांव बड़सीकारी कलां थाना कलायत जिला जेल में उक्त केस के तहत ही बतौर विचाराधीन बंदी बंद है । पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर दोनों आरोपियों रामनिवास व पवन के खिलाफ केस अधिनियम 42 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed