फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kits are getting ready, officers took over the front

किटें हो रहीं तैयार, अफसरों ने संभाला मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kits are getting ready, officers took over the front
04-कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में किट तैयार करने के कार्य का निरीक्षण करते हुए डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल। - फोटो : Kaithal
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने आरकेएसडी कालेज के हाल में निकाय चुनाव के लिए तैयार की जा रही किटों के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद कैथल में 103 बूथों पर एक कंट्रोल यूनिट, एक बैलेट यूनिट प्रधान पद के प्रत्याशी के चुनाव के लिए तथा एक सीयू एक बीयू पार्षद पद के प्रत्याशी के चुनाव के लिए तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त आठ ईवीएम रिजर्व में रखी गई है। डीसी ने कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर रिटनंग अधिकारी एवं एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, नायब तहसीलदार आशीष, सुभाष चंद, शमशेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील
डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने नगर परिषद कैथल, नगर पालिका चीका व राजौंद के लिए आगामी 19 जून को होने वाले मतदान में क्षेत्र के मतदाताओं से बढ़चढ़ कर भागीदारी करने की अपील की है। प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान करके प्रजातंत्र को मजबूत बनाने में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग का क्षेत्रीय प्रचार अमला मतदान के लिए आमजन को प्रेरित करने का काम कर रहा है। इस बारे में डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी करने के लिए क्षेत्रीय अमला नगर परिषद कैथल, नगर पालिका चीका व राजौंद में जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए जोनल मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर तैनात
निकाय चुनावों के लिए मतदान के दिन 19 जून को तथा मतगणना के दिन 22 जून के लिए जोनल मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर की तैनाती कर दी गई है। चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार कार्य करेंगे। इस बारे में डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल के आदेशानुसार 15 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 15 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। नगर आयुक्त को ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्र जोनल मजिस्ट्रेट सुपरवाइजर
1 से 8 कार्यकारी अभियंता केएस पठानिया बीईओ सुरेश कैंदल
9 से 17 जीएम रोडवेज अजय गर्ग एसडीओ विकास गिरि
18 से 23 कार्यकारी अभियंता हंसराज एसडीओ शमशेर सिंह
25 से 32 कार्यकारी अभियंता धूप सिंह एसडीओ कर्ण बहल
24, 33 से 39 कार्यकारी अभियंता अरविंद रोहिला एसडीओ विक्रम
40 से 45 डीडब्ल्यूओ विनोद चावला एसडीओ गुरप्रीत
46 से 49, 56 से 58 कार्यकारी अभियंता बलराज चौहान एसडीओ नरेंद्र कुमार
50 से 55, 92, 94 डीईईओ एसएस सिरोही एसडीओ संदीप कुमार
65 से 68, 73 से 75 रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल एसडीओ केशव
59 से 64, 69 से 72 डीएचओ प्रमोद कुमार एसडीओ सतपाल रोज
80 से 87 डीसीडब्ल्यूओ बलबीर चौहान एसडीओ प्रिंस बूरा
76 से 79, 95 से 97 डीईटीसी एसके श्योराण एसडीओ अजय कुमार
88 से 91, 98 से 103 डीटीपी अनिल नरवाल एसडीओ भारत भूषण
इसके साथ-साथ डीएसडब्ल्यूओ कुलदीप शर्मा, डीएम हैफेड सुरेश कुमार को रिजर्व जोनल मजिस्ट्रेट तथा पीओआईसीडीएस नीतू पूनिया रिजर्व सुपरवाइजर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed