{"_id":"680fd7dff9cea62c58045b03","slug":"kisan-morcha-condemned-the-pahalgam-attack-kaithal-news-c-18-1-knl1004-634627-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किसान मोर्चा ने की पहलगाम हमले की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किसान मोर्चा ने की पहलगाम हमले की निंदा
Tue, 29 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सैलानियों को निशाना बनाना निंदनीय और कायराना हरकत है, जिसे किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।
संजय सैनी ने कहा इस प्रकार की घटनाएं हमारे देश की एकता और अखंडता को तोड़ नहीं सकतीं। पहले भी पाकिस्तान को उसकी काली करतूतों का खामियाजा भुगतना पड़ा है और अब भी हमारी सेना और सुरक्षा बल मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने देशवासियों से संयम और एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है।
इस अवसर पर उनके साथ गुरदेव सिंह, अमित मेहता, सोनू, विशाल, चरण सिंह, गोपाल दास, बलजीत सैनी, रामनिवास, शुभम और नरेश व अन्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में आतंकी हमले की भर्त्सना की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।