{"_id":"65ac3521d69e794b8d010535","slug":"karnal-road-gate-will-remain-closed-for-three-days-kaithal-news-c-18-1-knl1004-310393-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तीन दिन तक बंद रहेगा करनाल रोड फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तीन दिन तक बंद रहेगा करनाल रोड फाटक
Sun, 21 Jan 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। करनाल रोड स्थित फाटक को रविवार से आगामी तीन दिन तक बंद किया जाएगा। दरअसल, यहां पर इन तीन दिनों में रेलवे की तरफ से मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
फाटक बंद करने को लेकर रेलवे ने पत्र जारी कर जानकारी दी है। इस फाटक के बंद होने के कारण अब बस स्टैंड से करनाल रोड और पिहोवा चौक से बस स्टैंड जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। उत्तर रेलवे कैथल सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि गेट नंबर 34 बंद होने के कारण उपायुक्त कार्यालय व कोर्ट वाला मार्ग बंद रहेगा। बस स्टैंड से शहर में आने जाने वाले लोगों को अंबाला रोड वाली फाटक का प्रयोग करना होगा। इसलिए लोगों से अपील है कि वे इस मार्ग की बजाय अन्य मार्ग का प्रयोग करें।