{"_id":"5ec95ace8ebc3e902d0a9933","slug":"karnal-chowk-make-bus-stand-in-kaithal-kaithal-news-knl31846549","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल चौक पर बनाया अस्थाई बस स्टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल चौक पर बनाया अस्थाई बस स्टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। लॉकडाउन में रोडवेज बसों का सड़कों पर आवागमन शुरू हो गया है। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। शनिवार को कैथल-पूंडरी मार्ग पर एक बस सेवा शुरू की गई। बस सुबह दस बजे पूंडरी के लिए लगभग 10 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। जो तीन बजे वापस कैथल पहुंची।
वहीं टिकट लेने पर किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए करनाल चौक पर ही अस्थाई बस स्टैंड बनाया गया है। जिसमें विभाग अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के मोबाइल नंबर व स्थाई पता सहित पूरा डेटा रिकॉर्ड किया गया है। यात्रियों को बस में ही टिकट उपलब्ध करवाई गई। यात्रियों के लिए क्रॉस चिह्न की सीटों को छोड़कर शेष 30 सीटें निर्धारित की गई हैं, ताकि सोशल डिस्टेंस बना रहे।
बसों को रवाना होने से पहले किया सैनिटाइज
बस को रूट पर जाने से पहले डिपो में सैनिटाइज किया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने बताया कि बस आने व जाने के बाद भी सैनिटाइज किया जाएगा। ताकि यात्रियों में किसी प्रकार का संक्रमण फैलने आशंका न हो।
विज्ञापन
बस के दो ही समय निर्धारित
लॉकडाउन में बस स्टैंड पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ जमा न हो। इसी के आधार पर कैथल-पूंडरी रूट पर एक बस चलाई गई। फिलहाल बस के दो ही समय ही निर्धारित किए गए हैं। जो सुबह दस बजे कैथल से पूंडरी व दोपहर बाद तीन बजे पूंडरी से कैथल है।
चालक-परिचालकों के पास नहीं है मास्क
बसों के संचालन के दौरान चालक-परिचालक बिना मास्क के नजर आए। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा उन्हें सुरक्षा के लिए मास्क व सैनिटाइजर नहीं दिए गए हैं।
टीएम कमलजीत ने बताया कि विभाग के निर्देशों के बाद बसों का संचालन किया गया है। सरकार द्वारा दी जा रही हिदायतों के बाद कैथल-पूंडरी मार्ग पर एक बस का संचालन किया गया।