{"_id":"62e04ad18fb95d5b6519590e","slug":"kargil-war-memories-experiences-shared-kaithal-news-knl115910388","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल युद्ध की यादें, अनुभव किए साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल युद्ध की यादें, अनुभव किए साझा
विज्ञापन
26-कैथल। 22वें कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए मुख्य अतिथि सटीएम
- फोटो : Kaithal
कैथल। कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को हरियाणा शहीद स्मारक में आयोजित पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में युद्ध की यादें व अनुभव साझा किए गए। समारोह में कारगिल युद्ध में शामिल योद्धाओं को सम्मानित भी किया गया।
सम्मानित होने वाले कैप्टन बलजीत सिंह मोर, कैप्टन दलबीर सिंह, कैप्टन नरेंद्र सिंह, हवलदार राजेश ढूल इंजीनियर, लांस नायक संजीव राणा, हवलदार अजमेर सिंह व सूबेदार मनजीत सिंह शामिल रहे। इस मौके पर एसोसिएशन के जिला प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि कार्यक्रम में जिलेभर के पूर्व सैनिक, रिटायर्ड कर्मचारी संगठन व रोडवेज के कर्मी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीटीएम गुलजार अहमद रहे। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रहे।
इस मौके पर सीटीएम गुलजार अहमद ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान सैकड़ों सैनिकों ने देश के लिए शहादत दी। देश उनका सदा ऋणी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान जब पूर्व सैनिकों को स्मारक पर फटा हुआ झंडा दिखाई दिया तो उन्होंने तुरंत झंडे को बदलवाया। कार्यक्रम के समापन पर एसोसिएशन के प्रधान ने सबका धन्यवाद किया। इस मौके पर कैप्टन नर सिंह ढुल, कैप्टन अभे सिंह, सूबेदार विजय शर्मा, धर्मचंद, कर्मवीर सिंह, खजान सिंह, पितांबर राणा, मुख्तार सिंह, पूर्व डीएसओ जसवंत सिंह, जगपाल सिंह जेई, रामफल चहल व जगदीश फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली प्रभात फेरी-तिरंगा यात्रा
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस मौके पर प्रभाती फेरी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिला प्रभारी संदीप सजुमा रहे। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा भगत सिंह चौक से चंदाना गेट तक निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदित्य भारद्वाज ने की। इस मौके पर नगर पार्षद लीलू सैनी, रिंकू सैनी व रामफल मौजूद रहे।