फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kalayat's son Mohit won gold in hurdles

बाधा दौड़ में कलायत के छोरे मोहित ने जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kalayat's son Mohit won gold in hurdles
कैथल। खेलो इंडिया यूथ बाधा दौड़ प्रतियोगिता में कलायत के छोरे मोहित ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस सफलता पर जिले व गांव में खुशी की लहर है। पंचकूला में हुई प्रतियोगिता में मोहित ने 13.62 सेकेंड में अपनी दौड़ पूरी करके राजस्थान के माधवेंद्र को पराजित कर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

मोहित ने बताया कि अब उनका अगला लक्ष्य अक्तूबर 2022 में होने वाले जूनियर नेशनल खेल में अच्छा प्रदर्शन करना है। मोहित के पिता सुभाष दुकानदार हैं। माता शीला देवी गृहिणी हैं। कोच भागबीर सिंह उन्हें तैयारी करवाते हैं। कोच के टिप्स और अपने कड़े अभ्यास से अब तक वह दो दर्जन से अधिक पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

मोहित ने बताया कि उन्होंने 2018 से एथलेटिक्स खेलना शुरू किया था। कोच भागबीर सिंह ने बताया कि मोहित बहुत मेहनती है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को खेलों की तरफ रुझान बढ़ाना चाहिए। यह उन्हें नशे से बचाता है और शरीर स्वस्थ रहता है। खेलों में बेहतर प्रदर्शन से भविष्य भी संवरता है। हरियाणा के कई खिलाड़ी इसके गवाह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित की उपलब्धियां
वर्ष 2018 में जूनियर नेशनल रांची में रजत पदक पदक, अंडर 17 संगरूर में स्कूल स्तर पर स्वर्ण, 2019 में नॉर्थ जोन में रजत, 2020 खेलो इंडिया में कांस्य पदक

अंडर 20 फेडरेशन कप में कांस्य पदक, 36वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता असम में स्वर्ण पदक, 19 वीं नेशनल फेडरेशन कप जूनियर अंडर 20 में स्वर्ण पदक, 12वीं हरियाणा स्टेट सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता करनाल में स्वर्ण पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed