फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal's stellar performance in handball; won two gold medals.

Kaithal News: हैंडबॉल में कैथल का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण पदक जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kaithal's stellar performance in handball; won two gold medals.
अंडर 19 विजेता टीम के लड़के प्रिंसिपल व कोच के साथ। कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गुरुग्राम के डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-49 में 30 सितंबर और एक अक्तूबर को आयोजित डीएवी राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों की विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले करवाए गए।
कैथल की अंडर-19 लड़कों की टीम ने फाइनल में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सेक्टर-49 गुरुग्राम की टीम को 15-12 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-17 लड़कियों की टीम ने भी शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। फाइनल मुकाबले में कैथल की खिलाड़ियों ने गुरुग्राम की टीम को 8-1 से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों की जीत में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, आक्रामक खेल और मजबूत रक्षापंक्ति का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पिछले प्रदर्शन में भी रहा दबदबा...
खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से हैंडबॉल कोच बलविंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले डीएवी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की अंडर-17 लड़कों की टीम ने स्वर्ण और अंडर-19 लड़कों की टीम ने रजत पदक जीता था। वहीं अंडर-17 लड़कियों की टीम ने पिछली बार रजत पदक हासिल किया था। इस बार टीम ने प्रदर्शन में सुधार करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। स्कूल की प्रिंसिपल अंजु गंभीर ने कोच बलविंद्र चौधरी, विजेता खिलाड़ियों और पूरी टीम को उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन
-अंडर-17 लड़कियों में तमन्ना, मुस्कान, रवनीत और खनक का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राज्य टीम में चयन हुआ है। वहीं अंडर-19 लड़कों में मयंक, आर्यन सिंह, आर्यन, गुरदीप और साहिल को राज्य टीम में जगह मिली है। दोनों आयु वर्गों के इन नौ खिलाड़ियों ने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।

-अंडर-19 लड़कों की विजेता टीम में आर्यन, आर्यन सिंह, साहिल, गुरदीप, मयंक, समीर, आदित्य और अमन शामिल रहे। अंडर-17 लड़कियों की टीम में तमन्ना, रवनीत, खनक, मुस्कान, प्रिया, वंशिका, माफी और काशवी ने हिस्सा लिया।

अंडर 19 विजेता टीम के लड़के प्रिंसिपल व कोच के साथ। कोच

अंडर 19 विजेता टीम के लड़के प्रिंसिपल व कोच के साथ। कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed