फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal unit of BKU Chaduni Group supports India alliance

Kaithal News: भाकियू चढूनी ग्रुप की कैथल इकाई का इंडिया गठबंधन को समर्थन

Sat, 11 May 2024 01:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 May 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
Kaithal unit of BKU Chaduni Group supports India alliance

विज्ञापन
कैथल। भाकियू चढूनी ग्रुप की कैथल इकाई नेे इंडिया गठबंधन को समर्थन का एलान किया है जबकि गुरनाम सिंह चढूनी इनेलो के अभय चौटाला का समर्थन कर रहे हैं। भाकियू चढूनी के कैथल के जिला अध्यक्ष महावीर चहल नरड़ ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के साथ संयुक्त प्रेसवार्त कर इस बात का एलान किया।


इस मौके पर आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि कुरुक्षेत्र की धरती पर धर्म युद्ध होने जा रहा है। जिसमें दो ही पाले होंगे एक धर्म का दूसरा अधर्म का कुछ लोग धर्म की तरफ तो कुछ अधर्म की तरफ होंगे। एक देशभक्तों का पाला है तो दूसरा अंधभक्तों का, जिसमें ये स्पष्ट होता जा रहा है कि आजकल अंधभक्त अकेले पड़ गए हैं और सभी देशभक्त इक्कट्ठे हो गए हैं। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन चढूनी हरियाणा के युवा उप प्रधान नरेंद्र मागो माजरी, कैथल महासचिव कृष्ण मालखेड़ी, जिला उप प्रधान बलकार मलिक, जिला प्रवक्ता जोगिंद्र कुंडू, जिला सलाहकार सुरेंद्र गिल, आईटी सैल प्रधान दीप लैलर, युवा उपाध्यक्ष बिंद्र गिल, युवा प्रधान कलायत सोनू ढुल, राजौंद ब्लॉक प्रधान मनोज नीमवाला, राजौंद ब्लॉक महासचिव नरेंद्र प्रजापत, राजौंद ब्लॉक सचिव प्रदीप सैनी, जिला आईटी सैल प्रभारी अमित घनघस, पूंडरी ब्लॉक प्रधान कूड़ा राम पबनावा, जिला युवा उप प्रधान विक्की सेगा और सीवन ब्लॉक प्रधान रवि समेत सैंकड़ों लोगों ने इंडिया गठबंधन का समर्थन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed