फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal's dawn won three gold medals

कैथल की सवेरा ने जीते तीन स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Kaithal's dawn won three gold medals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद रोड स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में सोमवार को दो दिवसीय राज्य सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 21 जिलों के करीब 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में कैथल की सवेरा ने तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। सवेरा का चयन हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता नौ से 15 जुलाई तक आयोजित होगी।
इससे पहले मुख्यातिथि कैथल से भाजपा विधायक लीला राम के निजी सचिव रामकुमार नैन ने प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। मुख्यातिथि नैन ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों से विद्यार्थियों को मानसिक व शारीरिक रूप से विकास होता है। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन के ताओलू में कैथल की सवेरा ने स्वर्ण, पंचकूला की प्रांजल ने रजत पदक, कैथल की गव्या ने कांस्य पदक जीता। दांओशू में पंचकूला की आराध्या ने स्वर्ण, पंचकूला के हर्षल ने रजत, जियांशु स्पर्धा में सवेरा ने स्वर्ण पदक, पानीपत की दियाना ने रजत पदक जीता। गुंशू स्पर्धा में पंचकूला की प्रांजल ने स्वर्ण, पंचकूला की अवन्या गोयल रजत पदक, पंचकूला की समायरा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वांगशू स्पर्धा में सवेरा ने स्वर्ण, पानीपत की दियाना ने रजत पदक जीता। इसी प्रकार ताओलू लड़कों के ग्रुप स्पर्धा में पंचकूला के कृष्णा ने स्वर्ण, पंचकूला के अभिनव डोगरा रजत, पंचकूला के पार्थ वर्मा ने कांस्य पदक, दाओशू स्पर्धा में पंचकूला की ओजस्वा ने स्वर्ण, पंचकूला के ही अंश डोगरा रजत पदक जीता। इसी प्रकार गुनशु इवेंट में अभिनव डोगरा पंचकूला ने स्वर्ण, अंश डोगरा ने पंचकूला रजत पदक हासिल किया। जियांशू में पंचकूला की कृष्णा ने स्वर्ण पदक, पंचकूला ने विराट ने रजत व पार्थ वर्मा पंचकूला ने कांस्य पदक जीता।
इस मौके पर भाजपा नेता संजय भारद्वाज, विकास काठवाड़, सत्तू कठवाड, मीता ग्योंग, जिला वुशूु संघ के प्रधान प्रयाग राज बालू, सनराइज स्कूल के निदेशक खुशी राम, सनशाइन स्कूल के निदेशक विरेंद्र गोयल, दीपक लौट विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं बिट्टू डगर, राममेहर खटकर, संतोष पासवान, संदीप गोस्वामी, दिनेश, विजय धीमान, विनोद गुलिया, रविद्र कुमार, अनिल गौर, मनोज कुमार, देवेंद्र ,कुलदीप जय कुमार, वीरू, आशीष ने सहयोग दिया।

प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय खिलाड़ी भी पहुंचे
दो दिवसीय राज्य सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय खिलाड़ी भी पहुंचे। रोहतक की 13 वर्षीय नंदनी ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। नंदनी चार बार राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है। इन सभी प्रतियोगिता में नंदनी ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। नंदनी ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता पंजाब, कोलकाता, रांची और तमिलनाडु में हुई थी। कैथल की सवेरा भी पिछले पांच साल में चार राज्य स्तरीय और दो बार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है। सवेरा वर्ष 2017 में वुशू खेल रही है। उसने अब तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 12 स्वर्ण और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed