फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal Police issued advisory to avoid Facebook fraud

फेसबुक ठगी से बचने के लिए कैथल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kaithal Police issued advisory to avoid Facebook fraud
फेसबुक की आइडी हैक करके हैकर संबंधित व्यक्ति के परिचितों से पैसे मांग कर ठगी कर रहे हैं। कैथल पुलिस ने इसके लिए एक एडवाइजरी जारी की है, ताकि लोग इस ठगी से बच सकें।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे लोग उन लोगों का फायदा उठाते हैं, जिन्होंने अपनी फेसबुक आईडी का पासवर्ड नहीं बदला। या फिर अपना पासवर्ड अपने नाम, अपने मोबाइल नंबर या फिर 1, 2, 3, 4 या कोई इस तरह का रखा है। जिससे लोग अनुमान लगाकर खोल सकें। सभी लोग इस बात की ओर ध्यान दें कि आखिरी बार पासवर्ड कब बदला था और क्या रखा है। बहुत सारे लोग तो पासवर्ड भी भूल गए हैं। इसलिए सबसे पहले सभी अपनी फेसबुक आईडी का पासवर्ड चेंज कर लें तथा अपने अकाउंट का मजबूत पासवर्ड रखें।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि अपने पासवर्ड के अंदर विशेष संकेतक चिन्हों का प्रयोग करें। यदि किसी को पासवर्ड पता चल जाए तो वे उन लोगों से मैसेंजर चैट के माध्यम से बात करेंगे, जो संबंधित व्यक्ति की फ्रेंडलिस्ट में होंगे। जो सभी को अलग-अलग चैट करके बताएंगे कि उसका एक्सीडेंट हो गया, वह बीमार है। उसे आपात स्थिति में पैसे की जरूरत है। कई बार सामने वाला व्यक्ति बिना फोन किए ही बताए गए खाते में रुपये जमा करवा देता है। बाद में पता चलता है कि वह ठगी का शिकार हुआ है। इसलिए सबसे पहले अपनी फेसबुक को हैक होने से बचाने के लिए अपना पासवर्ड बदलें। कई बार अपराधी आपकी प्रोफाइल के फोटो की कॉपी करके आपके नाम से एक और आईडी फेसबुक पर बना लेता है तथा आपके ही दोस्तों को दोस्ती के लिए प्रार्थना का आवेदन भेजता है। बहुत सारे लोग उक्त आईडी को स्वीकार कर लेते हैं। इसलिए प्रोफाइल फोटो को गार्ड करें। अगर आपकी फेसबुक आईडी हैक हो चुकी है और आप उसको प्रयोग कर पा रहे हैं तो आप सबसे पहले उसकी सेटिंग में जाकर रिकवरी ईमेल और रिकवरी मोबाइल नंबर को बदल दें तथा अपना पासवर्ड बदल कर स्ट्रांग पासवर्ड रखें। यदि ऐसा नहीं कर पाएं तो पुलिस को सूचित करें। यदि इमेल व पासवर्ड की जांच करनी है तो फारगॉट पासवर्ड करके देखें तो आपको पता चल जाएगा कि उसमें आपका मोबाइल नंबर या इमेल दिख रहा है या नहीं। अपनी फेसबुक आईडी को डबल डबल सिक्योर करें। सेटिंग में जाकर आपको एक ऑप्शन आएगा, आपको यह बताया गया होगा कि आपको टू स्टेप वेरिफिकेशन कैसे करने हैं। अगर आप टू स्टेप वेरिफिकेशन रखेंगे तो आपकी आईडी को कोई हैक नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed