फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, nena village,sunder

नैना है जिला का सबसे स्वच्छ गांव

Fri, 12 May 2017 12:45 AM IST
kaithal beauro
kaithal beauro Updated Fri, 12 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान को सार्थक बनाते हुए गांव नैना के युवाओं ने गांव को जिला में सबसे स्वच्छ गांव बनाया है। सिर्फ पांच युवाओं के एक छोटे से प्रयास से गांव के लोगों में स्वच्छता को लेकर सफलता मिली है। जिसका नतीजा यह हुआ कि स्वच्छता में सहभागिता को लेकर प्रधानमंत्री गांव की सरपंच को सम्मानित भी कर चुके है। साथ ही युवाओं के प्रयास के बाद ग्रामीणों न गांव में पॉलिथीन को ना कही है। यहां न तो कोई पॉलिथीन में सामान को लेता है और न हीे लेने देता है।
विज्ञापन


एकजुट होकर करते है सफाई
जब गांव के युवा स्वच्छता अभियान के तहत गांव में सफाई करते तो वह न तो जाति को देखते और न ही मजहब को। उनका उद्देश्य केवल इतना होता है कि अपने गांव को पूर्ण रुप से स्वच्छ बनाए। गांव में करीब 3400 की आबादी है, जिसमें करीब 800 युवा है। इसमें से 200 युवा ऐसे है जो प्रत्येक रविवार तड़के जल्दी उठकर झाड़ू को हाथ में उठा सफाई के लिए निकल पड़ते हैं।
विज्ञापन


निजी कोष से बनवाए शौचालय
गांव में स्वच्छता अभियान के तहत युवाओं में काफी उत्साह है। सफाई के कार्य को लेकर युवाओं में कोई भी भेदभाव नहीं है। गांव के युवा गुलतान नैना, मास्टर दर्शन, सुरेंद्र, हिम्मत, मनोज ने खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत अपने निजी कोष से 10 शौचालय बनवाए है। सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र ने बताया कि खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत गांव के लोगों को समय समय पर जागरूक किया जाता है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी भी कर चुके है दौरा
गांववासी गुलतान नैना ने बताया कि गांव में स्वच्छता को लेकर युवाओं का सफल प्रयास सराहनीय है। उन्होंने बताया कि गांव के युवाओं की सफाई की पहल को लेकर एडीसी शक्ति सिंह भी दौरा कर चुके है। उन्होंने भी सफाई व्यवस्था की सराहना की है।

ग्रामीणों की पॉलिथीन को ना... न लेते और न ही लेने देते
गांव के युवाओं द्वारा स्वच्छता के तहत पॉलिथीन को लेकर भी काफी जागरूकता है। जिसके तहत युवाओं ने गांव को पूर्ण रुप से पॉलिथीन मुक्त बनाया है। ग्रामीणों में पॉलिथीन को लेकर काफी जागरूकता है। यहां न तो कोई पॉलिथीन में सामान न लेता है और न ही कोई देता है।

गांव में स्वच्छता के नारे के लगाए पट़्ट
ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर युवाओं द्वारा चलाए गए अभियान के तहत सरपच ने भी चार चांद लगाए है। इसके तहत गांव के सरपंच द्वारा गांव में जगह जगह ऐसे सूचना पट्ट लगाए है जो स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते है।

प्रधानमंत्री ने स्वच्छता में सहभागिता पर किया सम्मानित
स्वच्छता अभियान के तहत गांव की सरपंच सुमन देवी को गत 10 मार्च को गुजरात में स्वच्छता में सहभागिता को लेकर हुए समारोह में प्रधानमंत्री ने प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया है।  


गांव को शहर से भी सुंदर बनाना लक्ष्य
सरपंच सुमन देवी ने कहा कि उनका स्वच्छता को लेकर वह अपने गांव को शहर से भी सुंदर बनाना उसका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य गांव नैना को जिला में प्रथम स्थान पर लाना है। जो जिला के अन्य गांवो के लिए एक मिसाल बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed