फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal MLA and Congress leader Randeep Surjewala is the target of CM

कैथल के विधायक एवं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला रहे सीएम के निशाने पर

Tue, 20 Aug 2019 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Kaithal MLA and Congress leader Randeep Surjewala is the target of CM
कैथल। कैथल विधानसभा क्षेत्र से पिछले चुनाव में हुई हार को भारतीय जनता पार्टी ने जीत में बदलने के लिए विशेष फोकस किया हुआ है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कैथल से विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला मुख्यमंत्री के निशाने पर रहे। उन्होंने कैथल के भगवान परशुराम चौक पर पहली जनसभा को संबोधित किया। जहां पूर्व विधायक लीला राम, अरुण सर्राफ, विक्की शर्मा, प्रवीण सरदाना सहित कई नेताओं द्वारा आयोजित लोगों द्वारा सीएम का स्वागत किया। इस जनसभा में मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत में ही सुरजेवाला पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली बार कैथल से भाजपा हार गई थी। लेकिन कैथल के विधायक अब हवा-हवाई हो गया है। जींद में हुई हार ने उन्हें तारे दिख गए थे। जो देश का बड़ा नेता मानते थे और सोचते थे कि उनका नाम आते ही भाजपा का आगे बढ़ता हुआ रथ रुका जाएगा। लेकिन उन्हें मालूम नहीं था कि उनका आका भी आ जाए तो भी भाजपा को नहीं रोक पाएगा। महज 1000 वोटों से वे अपनी जमानत बचा पाए। अब उन्होंने कैथल से भी भागने की तैयारी कर ली है। यहां की जनता भाजपा को जितवाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला का सूरज डूब चुका है। इसके बाद कमेटी चौक पर राव सुरेंद्र सिंह, यशपाल प्रजापति, प्रवीण प्रजापति, शैली मुंजाल द्वारा आयोजित जनसभा में सीएम ने सुरजेवाला का जिक्र नहीं किया। लेकिन पिहोवा चौक पर सुरेश गर्ग सहित अन्य नेताओं द्वारा आयोजित जनसभा में पहुंचते-पहुंचते उन्होंने फिर से सुरजेवाला पर हमला बोला। यहां उन्होंने कहा कि जींद का चुनाव तो कैथल की जनता को याद रहेगा। जनता का दर्द तो उसी समय ठीक हो गया था। अब विधायक सुरजेवाला का सूरज डूब चुका है। अब कोई उसकी सलाह पर चलने को तैयार नहीं। राहुल को फूंक मार कर सीखाता था। कांग्रेस की आज जो देश में हालत है। उसमें कुछ योगदान सुरजेवाला का भी है। सुरजेवाला 370 को लेकर उल्टा ही राग अलाप रहे हैं। उन्हें 370 की चिंता नहीं करनी चाहिए। सुरजेवाला का सूरज डूब चुका है।
विज्ञापन

इसके बाद हनुमान वाटिका के निकट कैलाश भगत, रॉकी मित्तल, नरेश मित्तल, गोपाल सैनी सहित अन्य नेताओं द्वारा आयोजित जनसभा में फिर से सुरजेवाला को निशाने पर लिया और कहा कि कैथल से विधायक हैं जिसे सुरजेवाला कहते हैं। सुरजेवाला का सूरज अब डूब चुका है। अब की बार कैथल से भाजपा विजयी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed