{"_id":"5924821b4f1c1b2d2c537641","slug":"kaithal-mang-prdarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर पालिका कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर रोष प्रकट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर पालिका कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर रोष प्रकट किया
kaithal beauro
Updated Wed, 24 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी व हठधर्मिता के विरोध में नगरपालिका कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। भूख हड़ताल करके रोष प्रकट करते हुए नपा कर्मचारियों ने खंड प्रधान राजकुमार की अध्यक्षता में सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। संघ के ब्लॉक प्रधान राजकुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगातार वादाखिलाफी व हठधर्मिता करके कर्मचारियों की मानी गई मांगों को भी लागू नहीं कर रही है। जिससे प्रदेश के सभी नगरपालिका के कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों में भारी रोष है।
जिसके विरोध में आज सभी नगर पालिकाओं, नगर परिषदों व नगर निगमों के कर्मचारी एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल करके रोष व्यक्त कर रहे हैं। यदि समय रहते सरकार ने मांगों को लागू नहीं किया तो 8 व 9 जून को पूरे प्रदेश में झाड़ू उल्टी करके जोरदार प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद 11 जून को सीएम सिटी करनाल में राज्यव्यापी रोष रैली व प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य मांगों में सभी प्रकार के कच्चे व अनियमित कर्मचारियों को 2 वर्ष की सेवा के आधार पर नियमित करना, नियमित करने तक समान काम के लिए समान वेतनमान देने के निर्णय को लागू करना, ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करके सीधे विभाग या सरकार के पे-रोल पर काम करवाना, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को जल्द से जल्द सभी नगर पालिकाओं, परिषदों, निगमों में जनवरी, 2016 से लागू करना, निजीकरण ठेका प्ैथा की नीतियों पर रोक लगाने, न्यूनतम वेतन 15हजार रुपए लागू करना शामिल है। धरने में सर्व कर्मचारी संघ के नेता धूप सिंह समेत सफाई कर्मचारी वीरेन्द्र, अनिल, कृष्ण, ऋषिपाल, राजबीर, जगदीश, सतीश, कपूरा, रूबी, सन्तोष, कृष्णा देवी, बीरो देवी, बिमला, शकुंतला, राजो देवी, भानपति, निर्मला देवी आदि कर्मचारियों ने भाग लिया।