फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal dominates in both boys' and girls' categories; Kaithal crowned netball champions.

Kaithal News: बालक-बालिका दोनों वर्गों में कैथल का दबदबा, नेटबॉल में कैथल चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kaithal dominates in both boys' and girls' categories; Kaithal crowned netball champions.
नेटबॉल के विजेता ​खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित करते मुख्याति​​थि। कोच
कैथल। जूनियर जिला स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप में बालक-बालिका दोनों वर्गों में कैथल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। इंदिरा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में दो दिवसीय नेटबॉल चैंपियनशिप के रोमांचक मुकाबलों का रविवार को समापन हो गया। नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ डिस्ट्रिक्ट कैथल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल, फास्ट-5 और मिक्स्ड वर्ग के मुकाबले करवाए गए।
विज्ञापन

जिले की 10 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इनमें पांच बालक और पांच बालिका वर्ग की टीमें शामिल रहीं। फाइनल मुकाबलों में कैथल और कलायत की टीमें आमने-सामने रहीं। मैदान में खिलाड़ियों के बीच एक-एक अंक के लिए संघर्ष देखने को मिला। बालक वर्ग के ट्रेडिशनल, फास्ट-5 और मिक्स्ड वर्ग के फाइनल में कैथल ने बेहतर तालमेल, तेज अटैक और सटीक निशाने के दम पर कलायत को हराकर खिताब हासिल किया। कलायत को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


तीसरे स्थान के मुकाबलों में ट्रेडिशनल वर्ग में राजौंद ने सीवन को हराकर कांस्य पदक जीता। वहीं फास्ट-5 में सीवन ने राजौंद को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका वर्ग में भी कैथल की बेटियों का जलवा
बालिका वर्ग में भी कैथल की टीम ने अपना दबदबा कायम रखा। ट्रेडिशनल और फास्ट-5 दोनों वर्गों के फाइनल में कैथल और कलायत के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। कैथल की खिलाड़ियों ने मजबूत डिफेंस और तेज अटैक का प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में कलायत को पराजित कर स्वर्ण पदक जीते। कलायत की टीम दोनों मुकाबलों में उपविजेता रही। तीसरे स्थान के मुकाबले में राजौंद ने ढांड को हराकर कांस्य पदक हासिल किया।


विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
समापन समारोह में समाजसेवी संदीप, राजेश और जिला एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सूरज सहरान मुख्य अतिथि रहे। पीजीटी शारीरिक शिक्षा अनूप धीमान और एचओडी राजेश गिल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सहरान ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नेटबॉल की प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खिलाड़ियों को लगातार प्रतियोगिताओं का मंच देकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले कोच, टीम मैनेजर, रेफरी, ग्राउंड स्टाफ और खेल प्रेमियों का आभार जताया।

नेटबॉल के विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित करते मुख्यातिथि। कोच

नेटबॉल के विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित करते मुख्यातिथि। कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed