{"_id":"6428664ffacb5e3af80bf997","slug":"kaithal-crop-damaged-due-to-rain-farmer-lost-his-life-in-shock-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: बारिश से फसल खराब, सदमे में गई किसान की जान, 55 हजार रुपये प्रति एकड़ में ठेके पर लिया था खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: बारिश से फसल खराब, सदमे में गई किसान की जान, 55 हजार रुपये प्रति एकड़ में ठेके पर लिया था खेत
Sat, 01 Apr 2023 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 01 Apr 2023 10:43 PM IST
सार
कैथल के गांव बात्ता में घटना हुई है। किसान ने 55 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से खेत ठेके पर लेकर फसल की बुआई की थी। बारिश से फसल खराब हो गई, जिसके सदमे में किसान की जान चली गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल में बारिश के कारण खराब हुई लगभग दस एकड़ गेहूं की फसल के सदमे के कारण किसान पवन कुमार की मौत हो गई। गांव बात्ता निवासी इस किसान ने 55 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से खेत ठेके पर लेकर फसल की बुआई की थी।
विज्ञापन
मृतक किसान के भाई एडवोकेट नरेश राणा बात्ता ने बताया कि उसका भाई पवन कुमार (52) गांव में ही ठेके पर जमीन लेकर खेती करता था। उसने दस एकड़ में गेहूं की फसल की बुआई की हुई है। पिछले कई दिनों से चल रही बारिश के कारण वह सदमे में था। शनिवार दोपहर के समय ह्दय गति रुकने के चलते उसकी मौत हो गई। उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
नरेश राणा ने कहा कि उसके भाई की मौत का कारण खराब हुई फसल का सदमा है। उसके भाई ने 55 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से जमीन ठेके पर ली हुई थी। फसल काफी अच्छी थी, लेकिन बारिश के कारण यह लगातार खराब हो रही है। इस सदमे को वह झेल नहीं पाया। शनिवार दोपहर को उसकी मौत हो गई। वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके दो बेटे व एक बेटी है। गांव में उसकी मौत से शोक व्याप्त है।
विज्ञापन