फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, cm, foren, daura

मुख्यमंत्री का विदेश दौरा पूरे प्रदेश के हित में होगा: बराला

Thu, 25 May 2017 12:15 AM IST
kaithal beauro
kaithal beauro Updated Thu, 25 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विदेश दौरे से प्रदेश में करोड़ों रुपये का विनिवेश होगा, जिससे बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर शुरू होंगे। यह विदेश दौरा संपूर्ण प्रदेश के हित में होगा। विपक्षी पार्टियों को प्रदेश सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य तथा जन हितैषी योजनाएं नजर नही आ रही हैं। वह बुधवार को पुराना बस स्टैंड पर हाल में दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करने से पूर्व मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेज गति से विकास हुआ है तथा हरियाणा से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास की गति व निर्माण कार्य प्रदेश के इतिहास में आजतक नही हुआ। सीएम ने हर वर्ग का ख्याल रखा है तथा प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाया जा रहा है। जन शताब्दी वर्ष में 10 हजार कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है, जो 26 मई से 10 जून तक हर बूथ पर जाकर संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं व स्कीमों का विस्तार से ब्यौरा देंगे।
विज्ञापन

भाजपा के चुनावी मोड़ के प्रश्र पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें आयोजित की जाती हैं। सरकार, संगठन व अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती वर्ष के कारण कार्यक्रम ज्यादा लग रहे हैं। लेकिन सामान्य रुप से संगठन मजबूती के प्रयास हैं। बेटियों पर बढ़ रहे अत्याचार के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दौरान अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त नही होगा, जबकि गत सरकारों के समय अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होता था।
विज्ञापन


एक बूथ 10 यूथ की योजना को सफल बनाना है
भाजपा युवा मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि भाजपा के एक बूथ 10 यूथ कार्यक्रम के तहत मजबूती के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में 26 मई से 15 जून तक 17 हजार बूथों 10 हजार कार्यकर्ता जाएंगे। युवा मोर्चा बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष हजवाना, सुरेश भट्ट, नवीन बत्रा, संजय भारद्वाज, रामपाल राणा, प्रवीण सरदाना, संदीप कैलरम, जनक पोपली, विकास शर्मा, महेंद्र सिंह कंग, पंकज चौधरी, लोकेश, संदीप गोयल के अलावा अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 
लापरवाही हुई है तो जांच करवाएंगे:-बराला
कैथल में बेटियों द्वारा परिणाम में गड़बड़ी के आरोप पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि यदि कहीं बोर्ड की लापरवाही है तो मामले की जांच करवाई जाएगी। अब तक परिणाम के जारी करने में हुई गलती के जिम्मेवार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है तथा सरकार द्वारा पूर्ण जांच करवाकर सभी दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी। बराला ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार लड़कियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed