फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal,bijali karmchari lamband

गिरफ्तारी को लेकर लामबद्ध हुए बिजली कर्मी

Wed, 28 Dec 2016 12:05 AM IST
kaithal beuro
kaithal beuro Updated Wed, 28 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
kaithal,bijali karmchari lamband
c - फोटो : amar ujala
 बिजली निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को गेट मीटिंग कर डीएसपी तरुण सैनी व पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। मीटिंग की अध्यक्षता जयपाल शर्मा यूनिट उपप्रधान ने की व संचालन विक्रम सिंह राणा ने किया। संबोधित करते हुए राणा ने कहा पुलिस प्रशासन ने दिनांक 24 दिसंबर को निगम के जेई सुरेश कुमार को बिना कोई कारण बताए व सुनवाई किए बगैर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि इस जेई का कोई कसूर नहीं उसे जानबूझ बलि का बकरा बनाया जा रहा है। राणा ने कहा कि जिस ट्रांसफार्मर को आधार बनाकर उक्त जेई की गिरफ्तारी की गई है कि उसमें उसका कोई दोष नहीं है। कहा जब ट्रांसफार्मर की कैपसिटी और संख्या पूरी है, लेकिन केवल नंबर की अदला-बदली के कारण किसी को दोषी ठहराने की निगम कर्मचारी निंदा करते है और सरकार से मांग करते है कि उक्त जेई पर जो आरोप लगाए गए है उन्हें वापिस लिए जाए और उसे बरी किया जाए।
विज्ञापन


निगम कर्मचारियों धर्मपाल, कुलदीप सिंह, विक्रम राणा, हंसराज, बलबीर व राजकुमार का कहना है कि डीएसपी तरुण सैनी ने जो पुलिस कार्रवाई की है वो बिना किसी जांच के की गई है और ये कार्रवाई पूरी तरह तानाशाही पूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही पुलिस ने इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं तो सभी कर्मचारी पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन तेज कर देंगे। कर्मचारियों ने इस के लिए सरकार से मांग करते हुए कहा कि डीएसपी को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर विजय कुमार, लाभ सिंह, सुलतान सिंह, जितेंद्र, संजीव कुमार, दर्शन, राकेश कुमार व रमेश कुमार सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed