फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal -Acid attack on Family

एसिड अटैक मामला - महिला का पति हिरासत में

Sat, 07 Jun 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Sat, 07 Jun 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
गुहला चीका। अरनौली गांव का एसिड अटैक मामला पड़ोसियों की खुन्नस की परिणति थी या इसके पीछे कोई और ही कहानी काम कर रही थी। पुलिस ने इसी बिंदु को ध्यान में रखकर शुक्रवार को मृतका अमरजीत के पति जोगिंद्र खान को हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति जोगिंद्र खान की शिकायत पर ही गांव के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


ये है मामला
गौरतलब है कि बुधवार-वीरवार की रात को पंजाब की सीमा से सटे गांव अरनौली में अज्ञात हमलावरों में सो रहे परिवार के पांच सदस्यों पर तेजाब फेंक दिया था। इस हमले में अमरजीत (38) की मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चों सहित चार लोग घायल गए थे। हमले में परिवार का पड़ोसी गुरध्यान सिंह बुरी तरह से झुलस गया था। गुरध्यान सिंह गांव में ही लगे एक मेले में जोगिंद्र व उसके परिवार के साथ गया था तथा वापस लौटने पर जोगिंद्र के घर ही सो गया था। तीन घायलों को पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


घायल के बयान लेने अस्पताल पहुंची पुलिस

चीका पुलिस की टीम आज गुरध्यान सिंह का बयान लेने के लिए पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल गई। हालांकि पुलिस ने गुरध्यान द्वारा दिए बयान की कोई अधिकृत जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन गांव वालों ने गुरध्यान के बयान का एक वीडियो पत्रकारों को उपलब्ध करवाया है, जिसमें वह तेजाब के इस हमले के लिए जोगिंद्र खान पर शक जाहिर कर रहा है। इस वीडियो में गुरध्यान सिंह का कहना है कि घर के मेन गेट पर ताला पड़ा था तथा कोई भी अंदर नहीं आया। जोगिंद्र की तरफ शक की उंगली घुमाते हुए गुरध्यान ने उक्त वीडियो में कहा है कि जब वह बुरी तरह घायल हो गया तो उसने जोगिंद्र को कहा कि गांव के दूसरे छोर से मेरे घर वालों को बुला दो, लेकिन उसने नहीं बुलाया। डॉक्टर को बुलाने की बात भी वह टाल गया। गांव वालों के अनुसार यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस गुरध्यान का बयान लेने के लिए पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल गई। तेजाब के हमले में झुलसने के बाद उसका वहीं उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस की एक टीम गुरध्यान का बयान लेने गई थी तो दूसरी टीम ने गांव जाकर जोगिंद्र खान को दबोच लिया। पुलिस ने इससे पहले भी दो लोगों को हिरासत में ले रखा है।

सीआईए को सौंपा मामला
देर शाम को मामले की अंतिम शक्ल जानने के लिए थाना चीका फोन किया तो थाना प्रभारी ने बताया कि उनके पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यह केस सीआईए कैथल के पास भेज दिया गया है। जोगिंद्र खान व दो अन्य लोगों को हिरासत में लेने संबंधी सवाल पर भी उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।


इन सवालों की तलाश पुलिस को
पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिरकार  एसिड अटैक में जोगिंद्र खान का कुछ क्यों नहीं बिगड़ा जबकि इस हमले में एक महिला तो मारी गई और गुरध्यान बुरी तरह झुलस गया। जोगिंद्र और अमरजीत के दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के सामने एक सवाल यह भी है कि गुरध्यान के परिवार वालों को मौके पर नहीं बुलाया गया, जबकि वह उनका पड़ोसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed