फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   justice for woman

दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ी महिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
justice for woman
तितरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी महिला दुष्कर्म के आरोपी दो लोगों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी हुई है। महिला अपनी तीन बेटियों व पति के साथ दो दिन से लघु सचिवालय स्थित एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच दोबारा से शुरू करने के बावजूद महिला अपना धरना खत्म करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

विदित रहे कि पुलिस ने इस महिला के खिलाफ धारा 325 के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद उसने अपने दो जेठों के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें जांच के बाद पुलिस ने केस रद्द कर दिया था। बीते वीरवार को धरना पर बैठी महिला को पुलिस ने आश्वासन देकर घर भेज दिया था। अब वह सोमवार को फिर से धरने पर बैठी है। सोमवार व मंगलवार को उसने धरना दिया और मंगलवार देर रात तक भी वह अपनी तीन बेटियों व पति के साथ लघु सचिवालय में एसपी कार्यालय के बाहर बैठी। उसकी एक ही मांग, आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन

दिन में महिला से मिलने के लिए डीएसपी दिलीप सिंह भी आए थे और उसे आश्वासन दिया था कि उसकी जांच दोबारा शुरू कर दी गई है। लेकिन महिला आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के धरने के चलते पुलिस कर्मचारी तैनात
पूरे परिवार द्वारा धरना दिए जाने के कारण देर रात तक दर्जन भर पुलिस कर्मचारी भी आस-पास ही तैनात थे। महिला पुलिस कर्मियों सहित अन्य पुलिस कर्मचारी भी यहां लगातार ड्यूटी दे रहे हैं।

डीएसपी दिलीप सिंह ने कहा कि मामले में पुलिस द्वारा पूर्व जांच में केस दर्ज होने के बावजूद अब फिर से जांच शुरू कर दी है। जांच में कुछ समय लगता है। महिला अधिवक्ता को बुलाकर भी समझाने का प्रयास किया गया कि बच्चों को यहां लेकर न बैठें। ठंड है। लेकिन महिला गिरफ्तारी पर अड़ी है। ऐसे बिना जांच के किसी की गिरफ्तारी कैसे संभव है? पुलिस द्वारा उसे किसी दूसरे जिले से भी जांच की बात कह दी गई है। नियमों के दायरे में रहकर पुलिस द्वारा हर संभव स्तर पर उसकी सुनवाई करके कार्रवाई की गई है और की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed