फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Joy shining in both Judo and Kurash

Kaithal News: जूडो और कुराश दोनों में चमक बिखेर रही खुशी

Wed, 08 Apr 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Joy shining in both Judo and Kurash
खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। खुशी सैनी ने मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर कैथल जिले का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाया है। मात्र 15 वर्ष की उम्र में साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली खुशी ने जूडो और कुराश दोनों खेलों में एशियन और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

चंदाना गेट क्षेत्र की खुशी आरकेएसडी स्कूल में 11वीं की छात्रा हैं। पिता, सतीश कुमार चाय के स्टॉल पर कार्यरत हैं। खुशी के दो भाई-बहन हैं। खुशी पिछले पांच वर्षों से खेलों में लगातार मेहनत कर रही हैं। उन्होंने 12 साल की उम्र में जूडो (कुराश) खेलना शुरू किया और आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं।
विज्ञापन


खुशी रोजाना सुबह तीन घंटे और शाम को तीन घंटे अभ्यास करती हैं। उनकी ट्रेनिंग कैथल के इंडोर स्टेडियम में कोच संदीप कुमार और जोगिंदर के मार्गदर्शन में होती है। खुशी बताती हैं कि पांच साल की निरंतर मेहनत के बाद उन्हें यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता-पिता व कोच को श्रेय : खुशी सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच को देती हैं। उनके अनुसार, परिवार ने हर कदम पर हौसला बढ़ाया और कोच ने बेहतर प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ने में मदद की। कहा- अगला लक्ष्य ओलंपिक खेलों और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना है।
उपलब्धियां
n
बहरीन में आयोजित एशियन यूथ गेम्स (कुराश) में कांस्य पदक

n
साउथ कोरिया में आयोजित एशियन कुराश चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

n
नेशनल कुराश चैंपियनशिप में कांस्य पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed