फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Journalism: A powerful medium for awareness, accountability, and positive change in society.

Kaithal News: पत्रकारिता समाज में जागरूकता, जवाबदेही और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Journalism: A powerful medium for awareness, accountability, and positive change in society.
प्रशिक्षण शिविर में विद्या​र्थियों को जानकारी देते दीपक शर्मा।
कैथल। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, कैथल के जनसंचार विभाग व विश्व संवाद केंद्र हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जनसंचार विद्यार्थियों के प्रशिक्षण शिविर में विभाग के पूर्व छात्र और एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने पत्रकारिता के सामाजिक सरोकार विषय पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। दीपक शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों के संकलन और प्रसारण का माध्यम नहीं है बल्कि समाज में जागरूकता, जवाबदेही और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार को सदैव सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। मीडिया का दायित्व समाज के वंचित वर्गों, जनसमस्याओं और सकारात्मक प्रयासों को प्रमुखता से सामने लाना है। अन्य वक्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि पत्रकारिता में सफलता केवल तकनीकी दक्षता से नहीं बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता, नैतिक मूल्यों और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता से मिलती है। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया।जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक गोयल ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाते हुए तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों को पत्रकारिता के व्यावहारिक और सामाजिक दोनों पक्षों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। विभाग के पूर्व छात्रों की उपलब्धियां वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और उनके अनुभव विद्यार्थियों के पेशेवर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पत्रकारिता के सामाजिक दायित्व, मीडिया की विश्वसनीयता और बदलते मीडिया परिदृश्य से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे जिनका दीपक शर्मा ने अपने अनुभवों के आधार पर विस्तार से उत्तर दिया।

प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों को जानकारी देते दीपक शर्मा।

प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों को जानकारी देते दीपक शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed