फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jogender was behind the acid attack

जोगेंद्र ने ही फेंका था पत्नी और बच्चों पर तेजाब

Mon, 09 Jun 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Mon, 09 Jun 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
Jogender was behind the acid attack
कैथल। गांव अरनौली में पांच जून की रात को सोए हुए परिवार पर एसिड अटैक को परिवार के मुखिया जोगिंद्र सिंह ने ही अंजाम दिया था। वह अपनी पत्नी के साथ गांव के ही गुरध्यान सिंह के साथ संबंधों को लेकर परेशान था।
विज्ञापन


जोगिंद्र ने बताया कि गुरध्यान सिंह की नजर उसकी 17 वर्षीय बेटी पर भी थी। जिस कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों में रंजिश होने के कारण जोगिंद्र ने तेजाब फेंकने का आरोप दो पड़ोसियों पर लगा दिया। पुलिस ने जोगेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


दो पड़ोसियों पर लगाया था आरोप

सीआईए थाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी क्राइम गुरमेल सिंह ने बताया कि गांव अरनौली निवासी जोगेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि पांच जून की रात्रि को सोते समय पड़ोस के ही पिंदा एवं बिल्लू ने उसके परिवार पर एसिड अटैक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कारण उसकी पत्नी अमरजीत कौर की मौत हो गई। जबकि उसका नौ वर्षीय बेटा दीपू एवं 10 वर्षीय बेटी सर्बो एवं वह स्वयं घायल हो गया। उसने बताया कि उनके घर पर सोया पड़ोसी गुरध्यान सिंह भी हमले में घायल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज करते हुए जांच की तो मामला कुछ ओर ही निकला।

‘बेटी पर रखता था गुरध्यान बुरी नजर’
डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता जोगेंद्र सिंह से ही शक के आधार पर पूछताछ की। जिसमें उसने खुलासा किया कि उसकी पत्नी अमरजीत ऊर्फ कुतरो के गांव के ही गुरध्यान सिंह के साथ अवैध संबंध थे। उसने इसका विरोध भी किया। लेकिन वे दोनों उसकी पिटाई करते थे। जिस कारण वह किसी तरह अपमान का घूंट पीकर चुप था। इसी बीच गुरध्यान सिंह उसकी 17 वर्षीय बड़ी बेटी पर भी बुरी नजर रखने लगा था।

उसकी बेटी ने उसे बताया था कि गुरध्यान सिंह एवं उसकी मां अमरजीत ने उसके साथ मारपीट भी की है। बेटी की जिंदगी तबाह होने की आशंका के चलते वह उसे अपनी साली के यहां छोड़ आया। वारदात की रात वह परिवार के साथ मेले में गया था। जहां गुरध्यान भी उसे मिल गया था। इसके बाद वे सभी घर लौट आए। रात को सोते समय उसने वारदात को अंजाम दिया।

इस तरह फेंका तेजाब
पुलिस पूछताछ में जोगेंद्र ने बताया कि वह पास में ही एक दूध की डायरी से एसिड लेकर आया था। जो उसने घर में ही छुपा कर रखा था। मेेले से लौटने के बाद वह एक चारपाई पर सो गया। उसकी पत्नी बच्चों के साथ सो गई थी। जबकि गुरध्यान सिंह अलग चारपाई पर था। रात को उसकी पत्नी एवं गुरध्यान सिंह एक ही चारपाई पर थे। उनके सोने के बाद करीब ढाई बजे वह उठा और दोनों पर एसिड फेंक दिया। उसने बताया कि पास में ही पंखा चलने के कारण एसिड हवा के चलते उसके बेटे एवं बेटी पर भी जा गिरा। एसिड का हमला होते ही उसने स्वयं ही चिल्लाना शुरू कर दिया। बाद में वह परिवार को लेकर पहले बलबेहड़ा अस्पताल और बाद में गुहला अस्पताल में पहुंचा। जहां उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। वहीं, गुरध्यान सिंह, उसकी बेटी एवं बेटे को पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बच्चे की आंखों पर असर, गुरध्यान गंभीर
डीएसपी ने बताया कि घायल दीपू की एक आंख पर ज्यादा असर है। गुरध्यान सिंह की हालत भी गंभीर बनी हुई है। वहीं लड़की के चेहरे पर एसिड का काफी असर है। पुलिस जोगेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। डायरी मालिक सहित जोगेंद्र सिंह द्वारा आरोपित दोनों को भी जांच में शामिल किया जाएगा।


तीन-चार साल से थे दोनों के संबंध

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अमरजीत एवं गुरध्यान सिंह के संबंध तीन-चार साल से थे। विरोध करने पर उसकी पत्नी एवं गुरध्यान सिंह जोगेंद्र सिंह की पिटाई करते थे। जिस कारण वह चुप था। लेकिन उसकी बड़ी बेटी ने जब गुरध्यान सिंह की हरकतों और पिटाई की जानकारी दी तो उसने इस वारदात को अंजाम देने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed