फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   JJP is friendly to SC category: Dushyant

एससी वर्ग की हितैषी जजपा : दुष्यंत

Thu, 03 Oct 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
JJP is friendly to SC category: Dushyant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को चीका की नई सब्जी मंडी में एक जनसभा को संबोधित कर कहा कि अनुसूचित जाति की असली हिमायती सिर्फ जजपा है। चौटाला ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह दलित समाज के लोगों को पार्टी का अध्यक्ष बनाकर दलित हिमायती होने का सिर्फ दिखावा करती है जबकि असल में वह आरक्षण की सबसे बड़ी दुश्मन है। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी के चलते मंडियों में किसान की बेकद्री हो रही है।

दुष्यंत चौटाला के साथ आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रणधीर सिंह, हलका संयोजक अवतार सीड़ा मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि उन्हें पिछली बार गुहला से पार्टी का टिकट देने में भूल की थी लेकिन इस बार अपनी भूल को सुधारते हुए एक युवा व मिलनसार व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


दुष्यंत ने कहा कि सरकार में रहते हुए उन्होंने दलित समाज के विधायक को मंत्री पद देकर दलित समाज का असली हितैषी होने का सबूत दिया था। जजपा की सरकार बनने पर महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्यंत ने कहा कि सरकार की नाकामी के चलते किसानों की धान की मंडियों में बेकद्री हो रही है जबकि उनके सरकार में रहते राइस मिलरों की हड़ताल करने की हिम्मत नहीं होती थी। इस मौके पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि दुष्यंत और जजपा प्रत्याशी दोनों युवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed