{"_id":"68e4170b8ed4f8f2af094fce","slug":"jitendra-rathod-received-the-best-teacher-award-kaithal-news-c-245-1-kht1005-138895-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जितेंद्र राठौड़ को मिला सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जितेंद्र राठौड़ को मिला सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान
Tue, 07 Oct 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
06kht_17_राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित होते जितेंद्र राठौड
- फोटो : bhadrawah news
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत/पानीपत। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर आरोहण फाउंडेशन द्वारा पानीपत में आयोजित समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ पांडवा में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता जितेंद्र राठौड़
को उनके शैक्षणिक योगदान और शिक्षण गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान 2025 से नवाजा गया।
सम्मान समारोह के लिए पूरे प्रदेश से 22 शिक्षकों का चयन उनके शिक्षण क्षेत्र और शैक्षणिक गतिविधियों में योगदान के आधार पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के वाइस चांसलर रामपाल सैनी उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती कोमल सैनी, मेयर पानीपत ने शिरकत की।
इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लागू होने के बाद शिक्षा में नवाचार और शैक्षणिक ढांचे में हुए बदलावों को लेकर एक विशिष्ट परिचर्चा का आयोजन भी किया गया। परिचर्चा में श्रीमती सुदेश ठुकराल (जिला शिक्षा अधिकारी, करनाल), विजेंद्र हुड्डा (जिला शिक्षा अधिकारी, रोहतक), सुभाष चंद्र भारद्वाज (जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत) ने अपने विचार साझा किए।