{"_id":"69a5e11643970fcf72048c84","slug":"jewellery-recovered-from-two-accused-kaithal-news-c-18-1-knl1004-857603-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दो आरोपियों से आभूषण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दो आरोपियों से आभूषण बरामद
Tue, 03 Mar 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित एक सुनार की दुकान में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पुलिस ने रिमांड के दौरान करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि नरवाना निवासी पंकज और संदीप को 25 फरवरी को गिरफ्तार कर 2 मार्च तक पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान गहन पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से करीब एक किलोग्राम चांदी के आभूषण तथा आठ सोने के कोके बरामद किए गए। बरामद आभूषणों की कुल कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ जिला पानीपत, हिसार और जींद में पहले से ही लगभग 10-10 चोरी के मामले दर्ज हैं।
फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रवि कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 17 फरवरी 2026 की शाम करनाल रोड स्थित अपनी रवि ज्वेलर्स की दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला और सीसीटीवी कैमरे का रुख भी बदला हुआ था। जांच के दौरान करीब 1.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण तथा लगभग 18 ग्राम सोने के जेवर चोरी होना सामने आया। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एचसी सुनील की टीम द्वारा की गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।