फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jewelery worth lakhs stolen in Janakpuri Colony

जनकपुरी कॉलोनी में लाखों के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen in Janakpuri Colony
कैथल। जनकपुरी कॉलोनी के एक घर से चोर लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में जनकपुरी कॉलोनी निवासी दयानंद ने बताया कि उनके दो लड़के है। सात जून को परिवार सहित रात लगभग 12 बजे सो गए। पत्नी बबली और वह नीचे सो रहे थे। तड़के करीब तीन आवाज सुनी तो देखने के लिए उठे लेकिन दरवाजे का कुंडा बाहर से बंद था। लड़कों ने भी बताया कि उनका दरवाजा भी बंद था।
विज्ञापन

पड़ोसियों को फोन किया तो उन्होंने घर आकर दरवाजे खोले। इस बीच चोर भाग चुके थे। जांच की तो अलमारी का ताला टूटा मिला। वहां से एक सोने का सेट वजन 2.5 तोला, तीन अंगूठी, एक सोने की चैन वजन दो तोले, एक सोने की चैन, एक सोना का कड़ा वजन 2.5 तोला, तीन सोने की तबीजी वजन एक तोला व चांदी के आभूषण चोरी हुए मिले। चोर 16 तोला सोना, एक किलो चांदी व 10 हजार रुपये चोरी हुए मिले। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषि नगर से गाड़ी का साइलेंसर चोरी, फुटेज मिला
कैथल। ऋषि नगर में चोर मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे घर के बाहर खड़ी गाड़ी का साइलेंसर चोरी कर ले गए। इस मामले में ऋषि नगर निवासी सागर ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि उसके पास इकोस्पोर्ट गाड़ी है। मंगलवार को शाम के समय उसने घर के बाहर अपनी गाड़ी को खड़ा किया था। बुधवार को सुबह गाड़ी स्टार्ट की तो तेज आवाज आई। नीचे उतर कर देखा तो गाड़ी का साइलेंसर चोरी था। इसके बाद घर जाकर सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो पता लगा कि रात को करीब 12 बजकर 38 मिनट पर चोर आए थे। एक घंटा दस मिनट में साइलेंसर चोरी कर ले गए। इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed