फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   JE suspended, three others removed

जेई निलंबित, तीन अन्य को हटाया गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
JE suspended, three others removed
राजौंद। पेयजल टैंक में मरी हुई गाय मिलने के मामले में राज्यमंत्री कमेलश ढांडा के आदेश पर जनस्वास्थ्य विभाग ने एक जेई को निलंबित कर दिया गया है। वहीं आउटसोर्सिंग के तहत लगे तीन कर्मचारियों को हटा दिया गया है। इसके अलावा एक टर्म अप्वाइंटी कर्मचारी को एक सप्ताह का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के एससी अशोक खंडूजा ने बताया कि जेई तरसेम की ओर से अपनी ड्यूटी का सही ढंग निर्वहन नहीं किया। पेयजल आपूर्ति में बदबू की शिकायत पर जांच में मिला था कि टैंक में मरी गाय पड़ी है। उसके शव को जेसीबी से निकाला गया। यह जानकारी मिलने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। तब राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को शिकायत देकर इसके लिए जिम्मेवार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तब राज्यमंत्री ग्रामीणों को लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। साथ ही विभाग के जेई और एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

सोमवार को विभाग ने लापरवाही करने पर जेई तरसेम को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा इसी पेयजल परियोजना के लिए आउटसार्सिंग के तहत नियुक्त तीन कर्मचारियों का हटा दिया गया है। इसके अलावा एक टर्म अप्वाइंटी कर्मचारी को एक सप्ताह का नोटिस दिया गया है। एससी ने बताया कि पानी के टैंक को साफ करवाकर जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed