फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   JCB on illegal colonies

विकसित हो रही अवैध कालोनियों पर चलाया गया पीला पंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
JCB on illegal colonies
JCB on illegal colonies - फोटो : Kaithal
जिले में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शुक्रवार को पूंडरी में पीला पंजा चलाया गया। जिला नगर योजनाकार कार्यालय व ड्यूटी मजिस्ट्रेट संजय चौधरी के पूरे अमले द्वारा पूंडरी-करनाल रोड पर लगभग 3.5 एकड़ भूमि में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में कार्रवाई अमल में लाई गई। जेसीबी मशीनों के साथ अवैध कॉलोनी व मार्केट को हटाने का कार्य दोपहर 12 बजे शुरू किया गया।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि पूंडरी-करनाल रोड पर लगभग 3.5 एकड़ भूमि पर पनप रही नई अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत सफलता पूर्वक की गई। विभाग द्वारा 3.5 एकड़ में तीन रिहायशी मकानों की नींव, एक चार दीवारी, दो दुकानें व सभी सडक़ों को पीले पंजे की मदद से तोड़ दिया गया। करनाल रोड पर लगभग 3.5 एकड़ भूमि में विकसित हो रही तीन रिहायशी मकानों की नींव, एक चार दिवारी, दो दुकानें व सड़कें बनाकर अवैध कालोनी का निर्माण किया जा रहा था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके कॉलोनी विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने वाले आदेश दिए गए थे, परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा न तो मौके पर बनाई जा रही अवैध कालोनी का निर्माण रोका और न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति ली। पीला पंजा चलाने के साथ-साथ अवैध कालोनी विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। डीटीपी अनिल कुमार नरवाल ने बताया कि आम लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वह सस्ते प्लाट के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आए और न ही अवैध कालोनियों में प्लाट खरीदें। मकान खरीदने से पहले जिला योजनाकार कार्यालय से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed