{"_id":"6920b64706a1eb8cfc018286","slug":"jat-college-first-in-group-dance-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1002-141036-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: समूह नृत्य प्रतियोगिता में जाट महाविद्यालय प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: समूह नृत्य प्रतियोगिता में जाट महाविद्यालय प्रथम
Sat, 22 Nov 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
जाट महाविद्यालय में यूथ प्रशिक्षण शिविर में मौजूद डीसी व अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाट महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। समूह नृत्य प्रतियोगिता में जाट महाविद्यालय के प्रतिभागियों को प्रथम स्थान मिला। श्री कपिल मुनि राजकीय महाविद्यालय कलायत को प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला।
कार्यक्रम में उपायुक्त प्रीति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने ध्वजारोहण और रेडक्रॉस के संस्थापक सर जॉन हेनरी ड्यूनैंट की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीसी प्रीति ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सीखने की यात्रा कभी समाप्त नहीं होती। समाज सेवा के मार्ग पर निरंतर चलते रहना ही सच्ची सीख है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी महाविद्यालय कैथल की पलक प्रथम, आरकेएसडी महाविद्यालय (सायंकालीन) की पूजा द्वितीय, जबकि राजकीय महाविद्यालय राजौंद की लवनीत तृतीय रही।
विज्ञापन
लक्की स्टार प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी महाविद्यालय कैथल की लक्ष्मी को सम्मानित किया गया। बेस्ट काउंसलर अवॉर्ड में डॉ. विक्रम (राजकीय महाविद्यालय राजौंद) प्रथम और डॉ. मुकेश चहल (बाबू अनन्त राम जनता कॉलेज कौल) द्वितीय रहे।
बेस्ट यूथ प्रतियोगिता में एमडीएन कलायत की शीतल प्रथम, बाबू अनन्त राम जनता कॉलेज कौल के विशाल द्वितीय, जबकि नीलम विश्वविद्यालय की प्रमाणिका, आरकेएसडी कॉलेज के मलक सिंह तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय कैथल की प्रियंका तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से रहीं। डीसी प्रीति ने सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. अजय बनवाला ने प्रशिक्षण शिविर की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. बीरबल दलाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।