{"_id":"5d6177a48ebc3e01376a7641","slug":"janmastmi-celebration-kaithal-news-rtk513711713","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...
विज्ञापन
45-कैथल। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सतलोक आश्रम स्थित मंदिर में कान्हा को झूला झूलाती हुई श्?
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। मंदिरों में सुबह से ही पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। श्रद्धालुओं ने कान्हा को झूला झूलाकर भगवान कृष्ण के जयकारे लगाए। शहर के श्री ग्यारह रुद्री मंदिर में पर्व पर समाजसेवी अशोक कुमार बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साध्वी मंगला देवी ने भजन प्रस्तुत किए। प्रधान मांगेराम खुरानियां ने बताया कि मंदिर में लड्डू गोपाल का झूला भी सजाया गया। इस अवसर पर चेयरमैन माईलाल सैनी, उपप्रधान प्रीतिपाल, इंद्रजीत व सुभाष मित्तल मौजूद थे।
वहीं, गीता एसडी स्कूल में जन्माष्टमी कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की पालकी निकालकर की। कृष्ण जन्म की झांकी निकाल कर बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य राजेश मुुुंजाल ने सभी बच्चों व शिक्षकों को जन्माष्टमी की बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को लड्डू वितरित किए गए।
सिल्वर ऑक इंटरनेशनल स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यातिथि के रूप में स्कूल संस्थापक संतोष चौधरी और रेणु मित्तल पहुंचे। कक्षा नर्सरी से द्वितीय तक के छात्रों ने श्री कृष्ण की बाललीला, रासलीला की झांकि या प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। तृतीय व चतुर्थ कक्षा के बच्चों ने श्री कृष्ण, राधा, मीरा व बलराम की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रधान प्रवीन चौधरी, वरिष्ठ उपप्रधान प्रेम चौधरी व अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने कान्हा व राधा रानी की पोशाक पहनकर नृत्य किया। बच्चों ने मटकी फोड़कर प्रिंसिपल मोनिका कौशिक को माखन खिलाया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को प्रसाद भी बांटा गया।