फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   jammed the road

पूंडरी में सड़क निर्माण में हो रही देरी पर भड़के दुकानदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
jammed the road
गुरु ब्रह्मानंद चौंक के पास कैथल-करनाल रोड के दो किलोमीटर टुकड़े के निर्माण में देरी होने से दुकानदारों ने चौक पर जाम लगाया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी भागीरथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को समझाने लगे। दुकानदार इस बात पर अड़ गए कि जब तक प्रशासन का कोई उच्चाधिकारी आकर ठोस आश्वासन नहीं देता है तब तक वे जाम नहीं खोलेेंगे। इसके बाद तहसीलदार नवनीत कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुकानदारों की समस्या को सुनकर आश्वासन दिया कि वे आज ही उच्चाधिकारियों से अवगत करवा देंगे और सड़क निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता से भी बात करेंगे।
विज्ञापन

दुकानदार रामचंद्र, अनिल कुमार, विक्की पूंडरी, आर्यन सैनी, कुलदीप, महाबीर, दिवाकर वालिया, पालाराम सैनी, सुनील वालिया, प्रवेश सैनी, लक्खा सिंह, संजीव शर्मा व कृष्ण कुमार ने कहा कि वे कई महीनों से इस सड़क निर्माण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से बार-बार गुहार लगा चुके है, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं कर रहा, बल्कि उनकी ये समस्या निरंतर बढ़ती जा रही है। टूटी-फूटी सड़क से पुरा दिन धूल उड़ती रहती है। जिससे सड़क के दोनों तरफ के दुकानदारों को दुकानों में बैठना भी मुश्किल हो रहा है। कैथल से करनाल तक सड़क विस्तार का कार्य चल रहा है, लेकिन पता नहीं इस पूरे टेंडर वर्क में से पूंडरी के इस लगभग दो किलोमीटर को इससे बाहर रखा गया है। जिसके चलते अब इसमें एक से दो फूट तक के खड्डे बन चुके है, जिनमें आए दिन गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त होती रहती हैं और साइड के नालों को पानी सड़क पर जमा रहता है। दुकानदारों का कहना है कि यदि थोड़ी सी बारिश हो गई तो उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी। परेशान हुए दुकानदारों कई बार इस टुकड़े की रिपेयर या नया बनाने को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों व विधायक रणधीर गोलन से भी मिल चुके हैं। विधायक गोलन के निर्देश के बाद विभाग द्वारा खड्डों में मिट्टी व रोड़ा डालकर लीपापोती कर दी गई थी।
विज्ञापन

तहसीलदार नवनीत कुमार ने कहा कि इस बारे उन्होंने उच्चाधिकारियों से अवगत करवा दिया है। पीडब्ल्युडी के कार्यकारी अभियंता से भी इस बारे बात की जायेगी और उन्हें अति शीघ्र इस टुकड़े को बनवाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed